आज का राशिफल 26 अप्रैल 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2024-04-26 | 06:13h
update
2024-04-26 | 06:13h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 26 अप्रैल 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि के जातकों का भाग्य आज साथ दे रहा है

आज शुक्रवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको भाग्य सफल बनाएगा। बस जरूरी यह है कि आज आप अपनी विचारधारा पर ध्यान दें और अपना काम सावधानी से करें। आर्थिक मामलों भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा लेकिन पारिवारिक जीवन के मामले में आपको ध्यान देना होगा यहां आपके सितारे थोड़े कमजोर दिख रहे हैं। जीवनसाथी के सेहत या उनके साथ तनाव से रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। चंद्रमा आपकी राशि आज अष्टम में होने की वजह से आपको जोखिम वाले काम से बचना होगा और वाहन ध्यान से चलना होगा। उतावलेपन में कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए।

 

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। श्री लक्ष्मी नारायण की पूजा करें और किसी छोटी कन्या को फल का दान दें।

वृषभ राशि के जातक ऑफिस की राजनीति से दूर रहें

वृषभ राशि के जातक ऑफिस की राजनीति से दूर रहें

वृषभ राशि वालों के लिए आज का पारिवारिक जीवन के मामले में बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपकी कोई चली आ रही चिंता और परेशानी दूर होने से मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। लेकिन आपके लिए यह जरूरी है कि अपनी वाणी को संयमित रखें क्योंकि जाने अनजाने आपके मुंह से कुछ ऐसा निकल सकता है जिससे आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहकर अपने काम से काम रखना चाहिए इससे आपकी छवि बेहतर होगी और आपको इसका आगे लाभ भी मिलेगा। आज आप मनोरंजन पर पैसा खर्च कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आप कोई नया वाहन या घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना आज आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि के आज का दिन यादगार बनेगा

मिथुन राशि के आज का दिन यादगार बनेगा

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको आज के दिन कई अच्छी खबर मिल सकती है। आप जिस चीज को पाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं आज उसे पाने में आपको सफलता मिलेगी। आपके प्रियजन आपके साथ रहेंगे और आपको उनके साथ अच्छा समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा और आपके स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव दिखेगा। आज आप किसी प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आपके काम की सराहना होगी। आज शाम को आप किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं और समाज में अपना मान-सम्मान भी बढेगा। राशि स्वामी बुध का मंगल के साथ युति होना आपके लिए प्रगति की नई राह का सृजन करेगा। आज आपको अपनी लव लाइफ में प्रेमी की भावनाओं का समझना होगा और रिश्ते पर गंभीरता से विचार करना होगा।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता काली की पूजा करें और काली चालीसा का पाठ करें।

 

कर्क राशि वालों के खर्चे आज बढ़ने वाले हैं

कर्क राशि वालों के खर्चे आज बढ़ने वाले हैं

कर्क राशि के जातकों को आज का दिन संयम से बिताना चाहिए और जोखिम वाले काम में आज हाथ आजमाने से बचना चाहिए। आज चंद्रमा जो आपकी राशि के स्वामी हैं वह नीच राशि में होकर गमन कर रहे हैं जिससे आपकी सेहत भी आज नरम रह सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं जिसके कारण आपको अपनी आर्थिक योजनाओं पर भी ध्यान देने की जरूरत है। छात्रों को आज अपनी पढाई पर अधिक फोकस करना होगा क्योंकि आज कुछ ऐसी परिस्थिति बन सकती है जिससे आपकी पढ़ाई में परेशानी और बाधा आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वंद्वी और विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की ताक में रहेंगे इसलिए अपने काम पर फोकस बना रखें।

Advertisement

 

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। महामृत्युंजय मंत्र का जप और शिवजी का घी से अभिषेक करना आपके लिए कल्याणकारी रहेगा।

सिंह राशि के जातक आज सेहत का ध्यान रखें

सिंह राशि के जातक आज सेहत का ध्यान रखें

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है लेकिन आप मेहनत और अपने प्रयास से बाधाओं और परेशानियों से पार उतरने में सफल होंगे। आपकी सफलता में आपके मित्र और जीवनसाथी का भी आज पूरा सहयोग रहेगा। सितारे कहते हैं आज आपको अपनी सेहत के प्रति गंभीर रहना होगा, क्योंकि लापरवाही से आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्या आज बढ सकती है। जिन लोगों को मधुमेह या किडनी संबंधी समस्या है उनको अपनी सेहत को लेकर विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। बिजनस के मामले में आज का दिन सिंह राशि के पक्ष में रहेगा आप साहसिक निर्णय लेकर आज कारोबार में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आप आज बचत योजनाओं भी धन लगाने के बारे में विचार कर सकते हैं। सलाह है कि वाणी को आज संयमित रखें।

 

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

कन्या राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा

कन्या राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा

कन्या राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की कृपा से शुभ और सुखद रहने वाला है। आज आपको कई अच्छे मौके मिलेंगे जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। आज आपको अपने करियर में बड़ी सफलता मिलेगी और आप अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता और वाणी की कुशलता आज आपको आगे लेकर जाएगी। आज आपका मन काफी उत्साहित रहेगा और आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, आप अपनी मेहनत और लगन से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढेंगे। आज आपको व्यावसायिक क्षेत्र में भी बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे और आप अपनी संपत्ति बढ़ाने में सफल रहेंगे। दिन के अंत में आपको अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज अपने संकल्पों को पूरा करने और अपने जीवन को सफल और खुशहाल बनाने में जीवनसाथी का भी सहयोग बना रहेगा।

 

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं और लक्ष्मी चालीसा का भी पाठ करें।

तुला राशि वालों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा

तुला राशि वालों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति और बिजनेस में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में थोड़ा तनाव बढ सकता है इसलिए आपको अपने रिश्तेदारों से बहस और विवाद से बचना चाहिए। आपके लिए सलाह है कि आज आज कार्यक्षेत्र में अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। शिक्षा और प्रतियोगिता में आज के दिन तुला राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। आज विवाह योग्य लोगों को विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। मनोरंजन और शौक की चीजों पर आपका धन खर्च होगा। आज आप कोई नया वाहन या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। आज आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आज दांतों और मुंह से संबंधित समस्या होने की आशंका रहेगी।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

 

वृश्चिक राशि वालों की शाम रोमांटिक रहेगी

वृश्चिक राशि वालों की शाम रोमांटिक रहेगी

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उलझन और परेशानियों वाला रहेगा। आज आपको कई ऐसी समस्याओं और उलझनों का सामना करना होगा जिससे आपका व्यवहार चिड़चिड़ा हो सकता है। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि मन को शांत रखें और सेहत के साथ लापरवाही न बरतें। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई खास तोहफा मिल सकता है जिससे आपका मानसिक तनाव दूर होगा और आप खुश हो जाएंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज की शाम आप रोमांटिक बिताएंगे और साथ में शॉपिंग के लिए भी जाएंगे। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग आज अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके काम की सराहना होगी।

 

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। आज चीनी का दान करना आपके लिए शुभ रहने वाला है।

 

धनु राशि वालों को काम में संयम रखने की जरूरत है

धनु राशि वालों को काम में संयम रखने की जरूरत है

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज चंद्रमा का संचार आपकी राशि से अष्टम भाव में होना आपके लिए कई मामलों में प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा। आपको अपने काम में देरी और अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने व्यक्तित्व पर नियंत्रण रखने और अपने कार्यों में संयम बनाए बरतने की भी जरूरत होगी। वैसे आज आपके करियर के लिए कुछ नए मौके आ सकते हैं। आपको अपने काम में कड़ी मेहनत करने के साथ-साथ अवसरों को पहचानने की भी जरूरत पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कुछ नया सीखना का मौका मिलेगा। आप अपनी मेहनत और लगन से अपने क्षेत्र में नाम कमा सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में आपको नए मौके भी मिल सकते हैं और पैसा कमाने का कोई अच्छा मौका भी आज आपको मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज जोखिम वाले क्षेत्र में धन लगाने से बचें।

 

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

 

मकर राशि के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा

मकर राशि के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और सफलतादायक रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का संचार ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है ऐसे में आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपको अपनी कई अधूरी योजनाओं को पूरा करने का भी मौका मिलेगा। आज आपके द्वारा शुरू किया गया काम अच्छी तरह आगे बढ़ेगा और आपको अपने काम में सफलता पाएंगे। आज आपको अपने काम में नए विचारों का सहयोग मिलेगा और आपको अपने काम में नई ऊंचाइयां हासिल करने का मौका मिलेगा। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आपको अपने काम में नया जोश और उत्साह मिलेगा जो आपको खुद में और अपने काम में और भी मजबूत बनाएगा। लेकिन सलाह है कि काम के चक्कर में सेहत और खानपान की अनदेखी न करें।

 

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और देवी लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें।

 

कुंभ राशि वालों को आज कई शुभ संकेत मिलेंगे

कुंभ राशि वालों को आज कई शुभ संकेत मिलेंगे

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज चंद्रमा आपकी राशि से कर्म भाव में हैं और राशि स्वामी शनि आपकी राशि में ही विराजमान हैं। ऐसे में आज आपको अपने जीवन में बहुत सारे शुभ संकेत मिलेंगे और आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का भी आज भरपूर मौका मिलेगा। आज आपके घर में कुछ खुशियां आ सकती हैं और आपके परिवार में नए रिश्ते बन सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी आज आगे बढने का मौका मिलेगा, सहकर्मियों से भी आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा और आप अपना ज्ञान बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ होने की संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं और शनि स्तोत्र का पाठ करें।

 

 

मीन राशि वालों को पिता से सहयोग प्राप्त होगा

मीन राशि वालों को पिता से सहयोग प्राप्त होगा

मीन राशि वालों के लिए सितारे कहते हैं कि आपका दिन आज मिलाजुला रहेगा। आपको आज भाग्य के सहारे बैठने की बजाय कर्मों पर ध्यान देने की अधिक जरूरत है। आज आपको कुछ विपरीत स्थितियों का भी सामना करना होगा जिससे मन आपका परेशान हो सकता है। आपके कुछ सोचे हुए काम आज किसी वजह से टल सकते हैं। आपको अपनी सेहत का भी आज विशेष ध्यान रखना होगा और खुद को तनाव से दूर रखने की कोशिश करनी होगी। आज आपको अपने निजी जीवन में कुछ सुधार करने और अपने रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करने का समय मिल सकता है। अध्ययन और शिक्षा के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल हो सकता है और आपको नया ज्ञान और अनुभव प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। पिता से आपको आज सहयोग और प्रोत्साहन मिल सकता है।

 

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना आज मीन राशि के लिए लाभकारी रहेगा।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.04.2024 - 06:45:34
Privacy-Data & cookie usage: