छत्तीसगढ़ के लाखों अनियमित कर्मचारियों होंगे नियमित!

www.khabarwala.news

schedule
2024-04-20 | 12:35h
update
2024-04-20 | 12:35h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ के लाखों अनियमित कर्मचारियों होंगे नियमित!

raipur@khabarwala.news

रायपुर: चुनावी साल बेरोजगार, संविदा, अनियमित और नियमित कर्मचारियों के लिए अच्छा होता हैं। वे इस समय सामूहिक रूप से सत्ता और विपक्ष दोनों को ही दबाव बनाते हुए या यूं कहें तो चेतावनी देते हुए अपनी मांगे मनवानी की कोशिश में जुटे रहते हैं। संख्या को देखकर अक्सर सरकार इनके मांगो के दबाव में आ जाती हैं। और उनके कई मांगों पर मुहर लग जाता हैं। हालाँकि, ऐसा भी होता हैं कि, वादा किए जाने के बाद भी नियमों का हवाला देकर मांगे पूरी नहीं किया जाता हैं।

Advertisement

दरअसल, हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के 2 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारियों की जिन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को वोट देने का फैसला किया हैं। कर्मचारी संगठनों ने इस संबंध में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को एक पत्र सौंपा हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अनियमित कर्मचारियों का आभार जताया हैं। समर्थन पत्र में लिखा हैं कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र मोदी के गारंटी के अनुसार 100 दिन के भीतर अनियमित कर्मचारीयों के लिए कमेटी गठित करने का उल्लेख था।

सरकार बनने के 100 दिन के भीतर मोटी की गारंटी को पूरा कर दिया गया है। जिससे प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारीयों को विष्णु के सशासन पर विश्वास है। विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व हमारे संगठन द्वारा प्रदेश के सभी अनियमित, प्लेसमेंट, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, मानदेय, जॉबदर, अंशकालिक, श्रमिक दर, ठेका, छटनी कर्मचारी/ अधिकारी साथियों को उनके परिवार के साथ भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने हेतु पत्र जारी किया गया था। लोकसभा चुनाव 2024 में भी हम प्रदेश के 2 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारी एवं उनके परिवार का पूर्ण समर्थन आपको प्रदान करते हैं। मोदी हैं तो मुमकिन हैं।

वहीं, इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा हैं कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और विष्णु सरकार के सुशासन पर अपना विश्वास जताने वाले अनियमित कर्मचारियों का आभार। निश्चित ही भाजपा ही देशवासियों की चिंता कर हर वर्ग को न्याय देने का काम करती हैं और करती रहेगी।

‘अग्निवीर योजना तुरंत बंद होगी, 30 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना मिलेगा’ राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के नाम जारी किया संदेश-

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.04.2024 - 12:50:20
Privacy-Data & cookie usage: