छत्‍तीसगढ़ में बस्‍तर लोकसभा सीट के लिए आज शाम थम जाएगा प्रचार का शोर…

www.khabarwala.news

schedule
2024-04-17 | 08:55h
update
2024-04-17 | 08:55h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्‍तीसगढ़ में बस्‍तर लोकसभा सीट के लिए आज शाम थम जाएगा प्रचार का शोर…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बस्‍तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान है। वोटिंग से 48 घंटे पहले बुधवार शाम पांच चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। हालांकि प्रचार थमने के बाद प्रत्‍याशी डोर टू डोर संपर्क कर सकते हैं। इससे पहले भाजपा, कांग्रेस के साथ अन्‍य प्रत्‍याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दिया।

बस्‍तर लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। बस्तर संसदीय सीट के चुनाव में कुल 11 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। बतादें कि कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया था। एक अभ्यर्थी का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद 11 प्रत्याशी बच गए।

इस सीट पर मुख्‍य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। भाजपा ने महेश कश्‍यप को अपना उम्‍मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा महेश कश्‍यप को चुनौती देंगे।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.05.2024 - 12:40:04
Privacy-Data & cookie usage: