सामान्य प्रेक्षक शशि रंजन और कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में माइक्रोऑब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण…

www.khabarwala.news

schedule
2024-04-16 | 18:02h
update
2024-04-16 | 18:03h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सामान्य प्रेक्षक शशि रंजन और कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में माइक्रोऑब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण…

raipur@khabarwala.news

राजनांदगांव 16 अप्रैल 2024।सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन की उपस्थिति में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नियुक्त माइक्रोआब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल उपस्थिति थे। सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन ने कहा कि मतदान दिवस मतदान केन्द्र की सभी गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने के लिए माइक्रोआब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। मतदान केन्द्र की सभी गतिविधियों की जानकारी निर्धारित समय पर देना महत्वपूर्ण कार्य है, इसका विशेष ध्यान रखना है। मॉकपोल एक महती कार्य है, इसमें भी समय का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करें। प्रशिक्षण में माइक्रोऑब्जर्वर की भूमिका से संबंधित सभी दायित्वों को अच्छे से समझें। निर्धारित फार्मेट में रिपोर्टिंग करना आवश्यक है। मतदान उपरांत आपकी रिपोर्ट और पीठासीन अधिकारी की डायरी का मिलान किया जाता है।

Advertisement

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए माइक्रोआब्जर्वर की अहम भूमिका होती है। उन्हें मतदान केन्द्र में निर्वाचन के संबंध में सभी गतिविधियों से अवगत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर मॉकपोल की कार्यवाही मतदान दलों के द्वारा की जाती है इस दौरान माइक्रोऑब्जर्वर की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने सावधानी रखते हुए मॉकपोल करने कहा। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया बाधित नहीं होना चाहिए। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचित करें। उन्होंने राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के माइक्रोआब्जर्वर को निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने कहा। जिससे उन्हें मतदान के लिए निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र दिया जा सके और वे अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, जिला पंजीयक श्रीमती प्रियंका श्रीरंगे, मास्टर ट्रेनर्स श्री कैलाश शर्मा, श्री दीपक ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 14:27:50
Privacy-Data & cookie usage: