देश के 6 राज्यों में चल रही लू , तापमान 43°, इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी…

www.khabarwala.news

schedule
2024-04-04 | 14:34h
update
2024-04-04 | 14:34h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
देश के 6 राज्यों में चल रही लू , तापमान 43°, इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली: देश के 6 राज्यों में लू  चल रही है। इनमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने केरल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी रहने की बात कही है। इनमें जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

 

 

राज्यों में मौसम का हाल…

 

MP: 7 अप्रैल से 2 दिन आंधी-बारिश का अनुमान, अप्रैल में 10 में 7 साल बारिश हुई

 

राजधानी भोपाल में 5 अप्रैल से बादल छाने का अनुमान है। 6 अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। 7 और 8 अप्रैल को बादल रहेंगे। – Dainik Bhaskar

राजधानी भोपाल में 5 अप्रैल से बादल छाने का अनुमान है। 6 अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। 7 और 8 अप्रैल को बादल रहेंगे।

मध्यप्रदेश में अप्रैल में आंधी-बारिश का ट्रेंड है। पिछले 10 में से 7 साल बारिश हुई। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 7 अप्रैल से अगले 2 दिन प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। जबलपुर, भोपाल, शहडोल, रीवा समेत 18 जिलों में बारिश हो सकती है। IMD भोपाल के अनुसार 5 अप्रैल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसका असर 1-2 दिन के बाद प्रदेश में देखने को मिलेगा। खासकर पूर्वी हिस्से में बारिश, आंधी और बादल रहेंगे।

Advertisement

 

पूरी खबर पढ़ें…

 

झारखंड: 7 अप्रैल तक हीटवेव का यलो अलर्ट, 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान

 

मौसम विभाग के मुताबिक, 8 और 9 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना बन रही है। – Dainik Bhaskar

मौसम विभाग के मुताबिक, 8 और 9 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना बन रही है।

झारखंड में तेज धूप के साथ अब हीटवेव का खतरा भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने इसे लेकर 7 अप्रैल तक राज्य में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 के पार जाने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के दक्षिणी-पूर्वी भाग में गर्म हवा की स्थिति बन रही है। 5 अप्रैल को पूर्वी भाग में इसका असर देखने को मिल सकता है।

 

7 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 और 9 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान 30 से 40 किमी के बीच हवा भी चलने की संभावना है।

 

पूरी खबर पढ़ें…

 

राजस्थान: कई जिलों में तापमान में गिरावट, 2 जिलों में बारिश हुई

 

चुरू और सीकर जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। – Dainik Bhaskar

चुरू और सीकर जिले के कई इलाकों में बारिश हुई।

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बुधवार दोपहर बाद चुरू और सीकर जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। बीकानेर और नागौर के कुछ ग्रामीण इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के जिलों में बादल छाए रहे। इससे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 2-3 दिन राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रह सकता है।

 

छत्तीसगढ़: 4 जिलों में टेंपरेचर 40 से ज्यादा, तिल्दा सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

छत्तीसगढ़ में बुधवार को प्रदेश में सबसे कयदा तापमान रायपुर जिले के तिल्दा में रिकॉर्ड किया गया। यहां तापमान 42.6 डिग्री रहा। प्रदेश के 4 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार को राजनांदगांव में 41.3 डिग्री, दंतेवाड़ा में 40.6 डिग्री, रायपुर में 40.5, बालोद में 40.1 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 6 और 7 अप्रैल को कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

7-8 अप्रैल को बिहार के 9 जिलों में बारिश हो सकती है।

बिहार के अधिकतर जिलों में आज मौसम सामान्य बना रहेगा। वहीं 5 अप्रैल से राज्य के अधिकांश भागों में हवा की रफ्तार 35 किलोमीटर तक रह सकती है। 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। बुधवार को 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर जिला सबसे गर्म रहा। 7-8 अप्रैल को बिहार के 9 जिलों में बारिश हो सकती है।

हिमाचल: कई इलाकों पर तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी

हिमाचल में मौसम विभाग ने आज कई इलाकों पर तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कल भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 6 अप्रैल से अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। 10 अप्रैल से पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे पहाड़ों पर दोबारा बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस साल ज्यादा गर्मी का अनुमान लगाया है। अप्रैल से जून के बीच तीन महीने तापमान ज्यादा रहेगा। वहीं इस बार 20 दिनों तक लू की संभावना जताई गई, जो अमूमन 8 दिनों तक रहती है। IMD के मुताबिक, अगले तीन महीनों में देश के छह राज्यों मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में गर्मी का ज्यादा असर रहेगा। अगले हफ्ते तापमान 2 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 19:22:57
Privacy-Data & cookie usage: