गर्मी से थोड़ी राहत के आसार, कल प्रदेश में अंधड़ के साथ होगी बारिश..

www.khabarwala.news

schedule
2024-03-29 | 16:48h
update
2024-03-29 | 16:48h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
गर्मी से थोड़ी राहत के आसार, कल प्रदेश में अंधड़ के साथ होगी बारिश..

raipur@khabarwala.news

रायपुर। मार्च का महीना खत्म होने में अभी भी दो दिन बाकी है और अप्रैल, मई व जून का महीना बाकी है। मार्च माह में आसमान आग उगलने लगा है और रायपुर के साथ ही कई क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 41.9 डिग्री सेल्सियस के साथ ही एआरजी डोंगरगढ़ प्रदेश भर में सबसे गर्म रही।

Advertisement

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले तीन महीने में लोगों को गर्मी से राहत के आसार नहीं है। अप्रैल, मई और जून के महीने भी तपाने वाले है, हालांकि बीच-बीच में मौसम में होने वाले बदलावों से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम का मिजाज बदलने से द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार व रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही अंधड़ चल सकती है। अंधड़ के साथ बारिश मुख्य रूप से बिलासपुर संभाग व मध्य प्रदेश से लगे जिलों में तथा दुर्ग संभाग के जिले में होगी।

साथ ही रायपुर जिले में भी हल्की बारिश की संभावना है। शुक्रवार को चिलचिलाती धूप ने रायपुर वासियों को सताया। तेज धूप के साथ ही गर्म हवाओं के कारण उमस बढ़ गई। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों ही सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। इस सीजन में लगातार दूसरे दिन पारा सर्वोच्च स्तर पर रहा। मार्च माह का अभी तक सबसे गर्म महीना वर्ष 2022 का बीता है,उस वर्ष भी मार्च के आखिरी दिनों में पारा 41 डिग्री पार हो हो गया था। हालांकि 2023 में मार्च का महीना अपेक्षाकृत कम गर्म रहा। राजनांदगांव में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा रहा।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। साथ ही एक द्रोणिका मध्य प्रदेश से उत्तर तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है।

इसके प्रभाव से शनिवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। साथ ही रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ अंधड़ चलने व बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट संभावित है।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.04.2025 - 08:08:12
Privacy-Data & cookie usage: