अगले दो दिन में इन राज्यों में हो सकती है बारिश…

www.khabarwala.news

schedule
2024-03-29 | 04:30h
update
2024-03-29 | 04:30h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अगले दो दिन में इन राज्यों में हो सकती है बारिश…

raipur@khabarwala.news

  • मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

नई दिल्ली। देश में अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बढ़ता तापमान जहां लोगों को परेशान कर रहा है, वहीं कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 और 30 मार्च को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। भारी गर्मी से इस दौरान लोगों को राहत मिल सकती है।

Advertisement

अगले दो दिन में इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने की भी संभावना है। वहीं 30 मार्च से 3 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश तेज हवाएं चलने और बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड का मौसम फिर करवट ले सकता है। उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार से रविवार तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बारिश या ओलावृष्टि हो सकती है।

 

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार में पटना सहित 13 जिलों के हल्की व मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 2 दिन बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम हवाओं का प्रवाह बने रहने के कारण मौसम में बदलाव होगा।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 11:27:35
Privacy-Data & cookie usage: