बढ़ने लगा तापमान, रायपुर में उत्तर-पश्चिम से आने लगी हवा, आने वाले दिनों में पांच डिग्री बढ़ेगा पारा…

www.khabarwala.news

schedule
2024-03-27 | 03:39h
update
2024-03-27 | 03:39h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बढ़ने लगा तापमान, रायपुर में उत्तर-पश्चिम से आने लगी हवा, आने वाले दिनों में पांच डिग्री बढ़ेगा पारा…

raipur@khabarwala.news

रायपुर। राजधानी रायपुर में हवा की दिशा इन दिनों उत्‍तर पश्चिम हो गई है। इससे तापमान दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और गर्मी में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी वजह से अब दिन के साथ धीरे-धीरे रात भी गर्म हो रही है। मंगलवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 30 मार्च तक अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से उत्तरी कर्नाटक होते हुए विदर्भ तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर तक हवा में विच्छेदन है। तापमान में वृद्धि के साथ नमी तेजी से घट रही है। राजधानी में नमी 57-38 प्रतिशत तक रह गई। नमी घटने से उमस की स्थिति बन रही है। इससे छत्तीसगढ़ में तापमान लगातार बढ़ रहा है।

आने वाले दिनों में पांच डिग्री बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने बुधवार के दिन राजधानी रायपुर का तापमान 39 डिग्री तक रहने की संभावना जताई है। यहां हल्के बादल भी हो सकते हैं। अगले पांच दिनों में राजधानी सहित छत्‍तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभावित है।

अधिकतम तापमान रायपुर में 37.3, माना में 37.2, बिलासपुर में 36.4, पेण्ड्रारोड में 35, अंबिकापुर में 35.2, जगदलपुर में 36.5, दुर्ग में 36.6 और राजनांदगांव में 39 डिग्री सेल्सियस था। प्रदेश में मंगलवार को डोंगरगढ़ सबसे गर्म था, जहां तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश का मौसम अगले दो दिन शुष्क रहने का अनुमान है।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 22:06:37
Privacy-Data & cookie usage: