प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले में सबसे पहले आवास पूरा करने वाला गांव बना पाहंदा…

www.khabarwala.news

schedule
2024-03-12 | 15:59h
update
2024-03-12 | 15:59h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले में सबसे पहले आवास पूरा करने वाला गांव बना पाहंदा…

raipur@khabarwala.news

धमतरी 12 मार्च 2024: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से शत्-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिये प्रधानमंत्री जनमन योजना की शुरूआत की है। इसके तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के बसाहटों में प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, नलजल, आजीविका, कौशल विकास, उज्जवला योजना सहित अन्य गतिविधियां संचालित कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। जिला प्रशासन की पहल पर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति कमारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने के लिये गत 20 जनवरी को कुड़िया दिवस आयोजित कर जिले की धमतरी, मगरलोड और नगरी विकासखंड के 122 बसाहटों के 716 कमार परिवारों के घरों कि नींव क्षेत्र जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर सुश्री नम्रता गाँधी, समाज प्रमुखों सहित अन्य अधिकारियो की उपस्थिति में एक साथ रखी गई।

Advertisement

बता दें कि धमतरी जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास पूर्ण करने वाला पहला गांव पाहंदा बन गया है। जिले के मगरलोड विकासखण्ड स्थित ग्राम पाहंदा के देवकी कमार ने 50 दिवस में अपना आवास निर्माण पूर्ण किया है। श्रीमती देवकी कमार बतातीं हैं कि पहले हम कच्चे मकान में रहते थे। मेरे स्वर्गवासी पति का सपना था कि उनका परिवार औरों की तरह पक्के मकान में रहे, जहां बारिश में छत टपकने की चिंता ना हो और जीव जंतुओं का भी भय ना रहे। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले मुझे पता चला कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष पिछड़ी जनजातियों को पक्के मकान देने का बीड़ा उठाया है। इस बात को सुनकर मैने तत्काल अपना आवेदन ग्राम पंचायत में जमा किया। कुछ दिनों बाद जानकारी मिली कि मेरा आवेदन स्वीकृत हो गया है और 11 जनवरी को पहली किश्त की राशि 40 हजार रूपये मिल गई है। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने हमारे घर का मुआयना किया और ले आउट तैयार करने लगे। 20 जनवरी को कुड़िया दिवस पर अन्य बसाहटों के साथ ही मेरे घर की नींव भी रखी गई और मैने अपना घर बनाने का कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद 19 फरवरी को दूसरे किश्त की राशि 60 हजार रूपये तथा 01 मार्च को 80 हजार रूपये बतौर तीसरी किश्त की राशि मुझे प्राप्त हुई। मैने आज अपना घर पूर्ण कर लिया है। चौथी और अंतिम किश्त की राशि 20 हजार रूपये प्राप्त होने पर मैं अपने घर का सजावट कर गृह प्रवेश करूंगी। इसके लिये उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद किया।

देवकी कमार शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ ले रहीं हैं। इनमें आयुष्मान कार्ड, नलजल, बिजली, जनधन खाता आदि शामिल हैं। साथ ही देवकी कमार को शासन द्वारा ग्राम धनबुड़ा में कृषि हेतु भूमि भी आबंटित की गई है। इसके अलावा अन्य योजनाओं का लाभ भी देवकी को शासन द्वारा आगामी दिनों में पात्रता अनुसार प्रदाय किया जायेगा।

गौरतलब है कि जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कुल 734 आवास स्वीकृत किये गये हैं, जिनमें से 712 लोगों को प्रथम किश्त का भुगतान किया गया, 428 प्लिंथ 235 को द्वितीय किश्त, रूफ कास्ट 03 और 02 आवास पूर्ण हो गये।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 17:51:46
Privacy-Data & cookie usage: