महतारी वंदन योजना की राशि से रजनी गढ़ेगी अपने बच्चों का उज्जवल भविष्य…

www.khabarwala.news

schedule
2024-03-09 | 16:03h
update
2024-03-09 | 16:03h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
महतारी वंदन योजना की राशि से रजनी गढ़ेगी अपने बच्चों का उज्जवल भविष्य…

raipur@khabarwala.news

बच्चे के कुपोषण को दूर करने राशि का करेगी उपयोग

रायपुर, 09 मार्च 2024: महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना बड़ी मिसाल बनने जा रही है। इस योजना का लाभ मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत व आत्मनिर्भर बनेंगी। वह खुद की और अपने परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों के लिए अब दूसरों के भरोसे नहीं रहेंगी। इसे लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार इसी माह योजना की पहली किस्त प्रदेश की महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान करेगी।

Advertisement

महतारी वंदन योजना की राशि के मिलने से पहले ही महिलाओं ने पैसों का उपयोग कहां करेंगी ये सोच रखा है। नारायणपुर जिले के ग्राम पुसवाल की निवासी 35 वर्षीय श्रीमती रजनी कचलाम बताती हैं कि उनके दो बेटे (अविनाश और मानस) हैं। वह योजना के तहत् मिलने वाली राशि का उपयोग अपने बच्चों के पढ़ाई-लिखाई और उनके स्वास्थ्य के लिए करेंगी। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उनके बच्चों 8वीं कक्षा के बाद ही उनको अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। अब वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहती हैं।

श्रीमती रजनी ने कहा कि यह योजना मेरे लिए वरदान बनकर आई है, अब इस योजना से उनके अंदर अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए नई आस जागी है। श्रीमती रजनी ने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वह अपने बच्चों को पढ़ाई कराकर उनका भविष्य संवारने और उनके सपने पूरे करने में करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनका छोटा बेटा मानस (2 साल 6 माह) मध्यम गंभीर कुपोषित है, अब योजना में तहत् मिलने वाली राशि के माध्यम से वह मानस को पौष्टिक पोषण आहार खिला कर उसके स्वास्थ्य में सुधार करेंगी। उन्होंने महतारी वंदन योजना को कल्याणकारी बताते हुए इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 09:11:52
Privacy-Data & cookie usage: