अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन दिवसीय बालिका एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

www.khabarwala.news

schedule
2024-03-09 | 09:41h
update
2024-03-09 | 12:33h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन दिवसीय बालिका एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

raipur@khabarwala.news

अम्बिकापुर 09 मार्च 2024: महिलाओं के सम्मान में प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में तीनदिवसीय बालिका एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 06 से 08 मार्च 2024 तक अम्बिकापुर में किया गया। शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रतियोगिता के समापन समारोह में अम्बिकापुर के राजमोहिनी भवन में छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के पुलिस महानिरीक्षक आरिफ शेख, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री हेमन्त उपाध्याय एवं संभागीय सेनानी श्री राजेश पाण्डेय उपस्थित थे। इस दौरान अतिथियों ने जीवन में खेल के महत्व को बताया एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को बधाई दी।

Advertisement

प्रतियोगिता खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स 100मी. दौड, रस्सीकूद, गोला फेंक खेल शामिल किए गए थे। जिसमें सातों विकासखंड से आए लगभग 300 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह, जोश और जज़्बे के साथ हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में ये रहे विजेता-

खो-खो खेल में प्रथम स्थान विकासखंड अम्बिकापुर के स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय, द्वितीय स्थान विकासखंड सीतापुर श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय, तृतीय स्थान विकासखंड लखनपुर ने प्राप्त किया। कबड्डी में प्रथम स्थान विकासखंड अम्बिकापुर के हॉलीकास महिला महाविद्यालय, द्वितीय विकासखंड सीतापुर के श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय, तृतीय स्थान अम्बिकापुर के स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय ने प्राप्त किया। वॉलीबाल में प्रथम स्थान विकासखंड अम्बिकापुर के होलीक्रॉस महिला महाविद्यालय, द्वितीय विकासखंड सीतापुर श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय, तृतीय अम्बिकापुर स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय ने प्राप्त किया। बैडमिंटन में प्रथम आयुषि दीवान, द्वितीय मुस्कान यादव होलीक्रॉस महिला कालेज अम्बिकापुर, तृतीय आकांक्षा भगत अम्बिकापुर होलीक्रॉस महिला कालेज ने प्राप्त किया।रस्साकसी में प्रथम अम्बिकापुर होलीक्रॉस महिला कालेज, द्वितीय सीतापुर श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय, तृतीय लखनपुर ने प्राप्त किया। एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में प्रथम अमिशा रानी सीतापुर, द्वितीय साक्षी टोप्पो बतौली, तृतीय लक्ष्मी राजवाडे अम्बिकापुर ने प्राप्त किया। गोला फेंक में प्रथम पूनम पैकरा अम्बिकापुर होलीक्रॉस, द्वितीय अमिशा रानी सीतापुर, तृतीय इलिशा लकड़ा मैनपाट विजेता रहे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 14:45:39
Privacy-Data & cookie usage: