वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी की पहल, रायगढ़ शहर के मैदानों में 3.67 करोड़ की लागत से तैयार होंगी खेल सुविधाएं…

www.khabarwala.news

schedule
2024-03-08 | 13:00h
update
2024-03-08 | 13:00h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी की पहल, रायगढ़ शहर के मैदानों में 3.67 करोड़ की लागत से तैयार होंगी खेल सुविधाएं…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 8 मार्च 2024: रायगढ़ के खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की पहल से शहर के विभिन्न खेल मैदानों को संवारने और बेहतर खेल सुविधाएं मुहैय्या कराने के उद्देश्य से 3.67 करोड़ की लागत से खेल अधोसंरचना तैयार होने जा रही है। रायगढ़ शहर में पहली बार युवाओं के रुचि को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बॉक्स क्रिकेट कोर्ट बनाए जायेंगे। रायगढ़ शहर के 8 मैदान एवं नगर पंचायत पुसौर के 01 मैदान सहित कुल 9 स्थानों में यह बॉक्स क्रिकेट कोर्ट तैयार किया जाएगा। जिसमें रात में भी खिलाडिय़ों के प्रेक्टिस करने के लिए लाईट के साथ सॉफ्टवेयर बेस्ड स्पॉट बुकिंग की सुविधा होगी। इसी तरह 10 जगहों पर बैडमिंटन कोर्ट भी बनाए जाएंगे। जिसमें प्रमुख रूप से शहर के संजय मैदान रामभांठा, रामलीला मैदान, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान, रायगढ़ स्टेडियम बोइरदादार, नटवर स्कूल मैदान जैसे स्थान शामिल हैं। इसके साथ ही विभिन्न खेल मैदानों में बाउंड्रीवाल भी तैयार किए जायेंगे। इसके लिए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी। डीएमएफ मद से उक्त कार्य करवाए जायेंगे। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने गत दिवस रायगढ़ प्रवास के दौरान इन खेल अधोसंरचनाओं के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल को निर्देश देते हुए कहा कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर तत्काल कार्य प्रारंभ कराया जाए। जिससे शहर के खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों को इन सभी सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके।

Advertisement

स्वीकृत कार्यों में संजय मैदान रायगढ़ में 49.80 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल फेसिंग लाईट आदि निर्माण कार्य, संजय मैदान रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी तरह रामलीला मैदान रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, पालीटेक्निक कालेज मैदान में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, कौहाकुंडा स्कूल मैदान में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट निर्माण कार्य, छातामुड़ा स्कूल मैदान रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, रायगढ़ स्टेडियम मैदान में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, नटवर स्कूल मैदान रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, हाईस्कूल गोरखा में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, नगर पंचायत पुसौर में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट, एलईडी लाईट सहित निर्माण कार्य शामिल है।

इसी तरह हाईस्कूल गोरखा में 28 लाख रुपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य, प्राथमिक शाला भवन सोनूमुड़ा में 10.10 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य, प्राथमिक शाला भवन इंदिरानगर में 6.50 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य, प्राथमिक शाला भवन, बोईरदादर में 2.70 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य शामिल है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.06.2026 - 00:26:27
Privacy-Data & cookie usage: