आज का राशिफल 5 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2024-03-05 | 03:12h
update
2024-03-05 | 03:12h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 5 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

 raipur@khabarwala.news

आज का राशिफल 5 मार्च 2024 : वृषभ धनु और मकर राशि के जातकों को आज मिल रहा शुभ योग का संपूर्ण लाभ

मेष राशि के लिए लाभकारी और मंगलकारी रहेगा आज का दिन

मेष राशि से नवम भाव में आज चंद्रमा का गोचर होना इनके लिए लाभकारी और मंगलकारी रहेगा। कमाई आपकी आज अच्छी होगी लेकिन खर्च भी आपका बना रहेगा। आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी को ओर से सरप्राइज मिल सकता है आप प्रेमी के साथ रोमांटिक डिनर डेट का प्लान बना सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए भी आज कुछ योजना पर विचार करेंगे। प्रबंधन के काम के जुड़े जातक आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को लड्डू का भोग लगाएं और बड़े भाई से आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि वालों को लाभ और उन्नति प्रदान करेगा आज का दिन

वृषभ राशि वालों को लाभ और उन्नति प्रदान करेगा आज का दिन

आज का दिन वृषभ राशि के लिए लाभ और उन्नति प्रदान करने वाला रहेगा। किस्मत आपको आज अचानक ही लाभ दिलाएगी। आज आज जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और इसका उपयोग आप कार्यक्षेत्र में आज उन्नति के लिए कर सकते हैं। अगर आपका प्रमोशन बचा है तो संभव है कि इस बारे में बात आगे बढे। आपके लिए सलाह है कि आज मन को थोड़ा शांत रखें और गंभीरता से हर फैसला लें, अगर आप गुस्से में आकर कोई फैसला लेंगे तो आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी में किसी परेशानी का सामना कर रहे थे तो उससे राहत मिलेगी और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का अभिषेक करें और ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। आपको आज सेहत में नरमी का अहसास हो सकता है। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल पर आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में सहयोगियों का व्यवहार भी आपको परेशान करेगा। आज तनाव के बीच अच्छी बात यह रहेगी कि लंबे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात होगी। अगर आप कोई रुकी हुई बिजनेस डील फाइनल कर रहे हैं तो उसमें बहुत सावधानी बरतें। कारोबारियों के लिए आज दिन का दूसरा भाग बेहतर होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी आज चिंता होगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

कर्क राशि वाले आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलें

कर्क राशि वाले आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलें

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन और परेशानियों वाला रह सकता है। आपकी राशि के स्वामी राशि से छठे भाव में गोचर करते हुए आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या का संकेत दे रहे हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत के मामले में किसी प्रकार की अनदेखी से बचें। आपके परिवार के किसी सदस्य की बात आपको बुरी लग सकती है। आर्थिक मामलों में सलाह कि किसी की बातों में आकर कोई फैसला लेने से बचें। आपको आज कई पेंडिंग बिल भी चुकाने होंगे, खर्च आपका बना रहेगा जिस पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत संतान को कोई पुरस्कार मिलने से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।

Advertisement

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

सिंह राशि वाले व्यस्त रहेंगे और अच्छी कमाई करेंगे

सिंह राशि वाले व्यस्त रहेंगे और अच्छी कमाई करेंगे

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा पंचम भाव में संचार करते हुए शुभ फल देने वाले हैं। वैसे आपका दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। आपके ऊपर काम का दबाव भी बना रहेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं उनका प्रयास आज रंग लाएगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, तभी आप अच्छा पैसा कमाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और कोई नई वस्तु खरीदने की इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। परिवार में आज आपसी प्रेम बना रहेगा। संतान पक्ष को लेकर आप मन में प्रसन्नत होगी।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सुंदरकांड का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि वालों को आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी

कन्या राशि वालों को आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी

आज का दिन कन्या राशि के लिए सुखद रहेगा। आपको आज माता और मातृपक्ष से सुख मिलेगा। आपके रुके हुए काम में गति आएगी और आप अपनी पूर्व में की हुई गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। सितारे कहते हैं कि आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। संभव है कि आज आप अपने लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी करें। वैवाहिक जीवन आज आपका प्रेमपूर्ण रहेगा। लव लाइफ में भी स्थिति अनुकूल है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

तुला राशि के जातकों के लिए दिन सुखद और सामान्य रहेगा

तुला राशि के जातकों के लिए दिन सुखद और सामान्य रहेगा

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए सुखद और सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपके बेहतर तालमेल दिखेगा। आप अपने साथी के साथ आज आनंददायक पल बिताएंगे और कुछ घरेलू मुद्दों पर आप चर्चा करेंगे। आपको आज किसी निकट संबंधी ओर से अच्छी खबर मिलेगी। तेज गति से चलने वाले वाहनों का प्रयोग करते समय आपको सावधान रहना होगा, वाहन सावधानी से चलाएं। आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना होगा। कार्यस्थल पर आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती, लेकिन आप इसे सकारात्मक रूप से लेंगे और कुछ नया करने और सीखने का प्रयास करेंगे। छात्र आज शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक राशि के जातक आज कुछ नया कर सकते हैं

वृश्चिक राशि के जातक आज कुछ नया कर सकते हैं

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई नया काम शुरू करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में मेहनत के सााथ ही भाग्य का भी लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर आपके बच्चे की शादी में कोई बाधा आ रही है तो बाधा दूर हो सकती है जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। खेल औऱ रक्षाक्षेत्र से जुडे़ जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। आप आज बजत योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। आपको आज किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि वालों का नौकरी में प्रभाव और महत्व बढ़ेगा

धनु राशि वालों का नौकरी में प्रभाव और महत्व बढ़ेगा

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए खुशियों भरा रहेगा। चंद्रमा आज आपकी राशि से गोचर कर रहे हैं। और आपकी राशि पर गुरु की शुभ दृष्टि भी बनी हुई है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए लाभप्रद और सुखद रहेगा। आप अगर कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में आज आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। किसी चल रही समस्या का समाधान होने से आपको खुशी मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ आज रोमांटिक पल बिता पाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे और किसी योजना का पूरा फायदा आपको मिल सकता है।

 

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

 

मकर राशि के जातकों के लिए दिन उन्नतिदायक रहेगा

मकर राशि के जातकों के लिए दिन उन्नतिदायक रहेगा

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर और उन्नतिदायक रहेगा। आपका खर्च आज बना रहेगा लेकिन शुभ कार्यों में आपका खर्च बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। आप कुछ घरेलू मुद्दों को लेकर चिंतित रहेंगे जिसका समाधान घर के सदस्यों के सहयोग से हो जाएगा। आप आज आर्थिक उन्नति के लिए निवेश के बारे में भी विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। जो लोग विदेश यात्रा संबंधी प्रयास कर रहे हैं आज उनको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन आज बेहतर होगा।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

 

कुंभ राशि वालों को सहयोगियों की वजह से परेशानी होगी

कुंभ राशि वालों को सहयोगियों की वजह से परेशानी होगी

कुंभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज करियर कारोबार में कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन सहकर्मियों के अहसयोगपूर्ण व्यवहार से आपको परेशानी होगी। बिजनस में आज निवेश बढ़ाने के सोच रहे हैं तो अपने विचारों को टाल दें नहीं तो नहीं तो आगे नुकसान हो सकता है। आपके परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन की खुशी होगी। घरेलू मामलों में सितारे कहते हैं कि आपके भाई बहनों के बीच रिश्ता बेहतर होगा।

 

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

 

 

मीन राशि वालों जीवनसाथी से खुशी मिलेगी

मीन राशि वालों जीवनसाथी से खुशी मिलेगी

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी ऊर्जा सद्कार्यों में लगाएं और इधर उधर की बातों से दूर रहे हैं नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। कुछ सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ सहयोग से खुशी की प्राप्ति होगी। माता के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा, किसी बात को लेकर वह नाराज हो सकती है।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 14:50:36
Privacy-Data & cookie usage: