प्रदेश के श्रम मंत्री ने छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया…

www.khabarwala.news

schedule
2024-02-29 | 09:47h
update
2024-02-29 | 09:47h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रदेश के श्रम मंत्री ने छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 29 फरवरी 2024: प्रदेश के श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, श्री लखन लाल देवांगन ने आज छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में उन्होंने कर्मकार कल्याण मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप हम सभी को श्रम विभाग की जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ श्रमिकों को दिलाने की दिशा में बेहतर प्रयास करे, जिससे छत्तीसगढ़ की देश में एक विशिष्ट पहचान बने। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने यह भी कहा कि, टीम भावना से कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करे, जिससे अधिक से अधिक श्रमिक लाभान्वित हो सके। आज पदभार ग्रहण के दौरान छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, अपर श्रमायुक्त, श्री एस.एल.जांगड़े, उप श्रमायुक्त श्री डी.पी.तिवारी, उप श्रमायुक्त, श्री एस.एस.पैकरा, उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्री तोषण साहू, वरिष्ठ लेखाधिकारी, श्री रामगोपाल जायसवाल, कोरबा नगर निगम के पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन के अलावा श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्री नरेन्द्र पाटनवार सहित कर्मकार कल्याण मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 10:27:49
Privacy-Data & cookie usage: