राजिम कुंभ कल्प में जैविक कृषि सम्मेलन का आयोजन…

www.khabarwala.news

schedule
2024-02-28 | 16:28h
update
2024-02-28 | 16:28h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राजिम कुंभ कल्प में जैविक कृषि सम्मेलन का आयोजन…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 28 फरवरी 2024: राजिम कुंभ कल्प के पांचवे दिन कुलेश्वर मंदिर के पास बने डोम में जैविक कृषि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने जैविक खेती करने के लिए जोर देते हुए जैविक खेती के फायदा बताया गया। जिससे किसान कम लागत में जैविक पद्धति से अधिक उत्पादन लेते हुए आर्थिक लाभ ले सकें। इस सम्मेलन में बताया गया कि जैविक खेती के लिए जैविक पोषक तत्वों को तीन भागों में बांटा गया है। जिसमें जीवामृत, बीजामृत, घन जीवामृत के निर्माण से खेती को पोषक तत्व देने की विधि बताई। फसलों को कीटों से बचाने के लिए ब्रह्मास्त्र और नीमास्त्र बनाने की विधि की जानकारी किसानों को दी गई। कार्यक्रम में जैविक कृषि करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

आज महाराष्ट्र के यवतमाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान राशि की 16वीं किश्त जारी करते हुए उपस्थित किसानों को वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सम्बोधन में किसानों को जैविक कृषि अपनाने का आव्हान किया। जैविक कृषि सम्मेलन में उपस्थित किसानों ने जैविक खेती को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शामिल कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों के सवालों का जवाब देकर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया। साथ ही किसानों को कृषि आधारित अनुदान की राशि चेक वितरित किया गया। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जैविक कृषि के लिए किसानों को प्रेरित करते हुए बताया गया कि जैविक खेती कृषि की वह पद्धति है जिसके द्वारा पर्यावरण, जल एवं वायु को प्रदुषित किये बिना तथा भूमि की सजीवता, जल की गुणवत्ता, जैव विविधता को दीर्घकालीन एवं टिकाऊ उत्पादन प्राप्त किया जाता है। राज्य में विभिन्न योजनाओ के माध्यम से जैविक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य में प्रमाणिक जैविक खेती को बढ़ावा देने प्रचार-प्रसार गतिविधि एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कृषकों द्वारा उत्पादित जैविक खाद्यानों का प्रमाणीकरण मूल्य संवर्धन एवं विपणन हेतु प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में किसानों को उत्तम बीज का चयन के महत्व के बारे में भी बताया गया, जिसके उपयोग से कृषक अधिक उपज ले सकते हैं।

इस अवसर पर कृषि विभाग गरियाबंद के उप संचालक चंदन कुमार रॉय एवं अतिथियों की उपस्थिति में किसान समृद्धि योजना के तहत चेक वितरण किया गया। किसानो को 35 हजार रूपये की चेक राशि किसान लोमश, कन्हैया, दौलत, यशवंत साहू को दी गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड अमर, लता, गिरधर यादव को दिया गया है। जैविक खेती मिशन सम्मान प्रमाण पत्र संजू, चारो बाई, पुरुषोत्तम, बालचंद, कृपाराम को प्रदान किया गया। मिट्टी नमूना कार्ड सम्मान सोमजीत और समारू को मिला।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 01:25:54
Privacy-Data & cookie usage: