बालिकाओं की प्रतिभा खोज के लिए जिला प्रशासन की अभिनव पहल…

www.khabarwala.news

schedule
2024-02-24 | 16:00h
update
2024-02-24 | 16:07h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बालिकाओं की प्रतिभा खोज के लिए जिला प्रशासन की अभिनव पहल…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’’योजना के तहत सुपर गर्ल्स कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जांजीगर-चांपा, 24 फरवरी 2024: जिले में ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’’योजना के तहत सुपर गर्ल्स शीर्षक के तहत कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में सभी शालाओं में कक्षा 01 ली से कक्षा 12 तक पढने वाली बालिकाओं में उनके अंदर कलात्मक प्रतिभा को उभारने हेतु शाला स्तर, संकुल स्तर, ब्लॉक स्तर, एवं जिला स्तर पर कलात्मक प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अनिता अग्रवाल ने बताया कि जिसके परिपेक्ष्य में आज स्कूल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एकल नृत्य प्रतियोगिता, एकल गायन प्रतियोगिता, एकल चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, वाद यंत्र प्रतियोगिता एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन संकुल स्तर, ब्लॉक स्तर पर एवं जिले के समस्त महाविद्यालयो में भी किया जाना है तथा 08 मार्च 2024 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्र्रथम, द्धितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालिकाओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 15:36:40
Privacy-Data & cookie usage: