न्योता भोजन: सहायक आयुक्त ने अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों को कराया भोजन…

www.khabarwala.news

schedule
2024-02-21 | 15:43h
update
2024-02-21 | 15:44h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
न्योता भोजन: सहायक आयुक्त ने अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों को कराया भोजन…

raipur@khabarwala.news

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 21 फरवरी 2024/आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. ललित शुक्ला ने आज अपना जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने विकासखंड गौरेला के प्राथमिक शाला डोकरगढ़ी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को न्योता भोजन कार्यक्रम के तहत भोजन कराया। इस दौरान स्कूली बच्चे काफी खुश नजर आए और जन्मदिन के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ी लोक गीत गाकर अथितियों का अभिनंदन किया। सहायक आयुक्त ने बच्चों से पढ़ाई के संबंध में बातचीत की और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने सहायक आयुक्त डॉ शुक्ला के द्वारा जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोजन के तहत स्कूली बच्चों को भोजन कराने में भागीदारी निभाने के लिए सराहना की और अन्य लोगो को भी न्योता भोजन में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है।

Advertisement

बता दें कि शासन द्वारा स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोशाक बनाने के लिए न्योता भोजन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिसमें आमजनों और संगठनों द्वारा विशेष मौके जैसे राष्ट्रीय पर्व, त्योहार, जन्मदिन अथवा विवाह वर्षगांठ के मौके पर स्कूली बच्चों को भोजन करा सकते है। ‘न्योता भोजन’ तीन प्रकार के हो सकते है- पूर्ण भोजन (शाला की सभी कक्षाओं हेतु), आंशिक पूर्ण भोजन (शाला के किसी कक्षा विशेष हेतु), अतिरिक्त पूरक पोषण सामग्री। ‘न्योता भोजन’ में बच्चे एक साथ बैठ सकते है और सही मायने में भोजन, अतिरिक्त खाद्य पदार्थों का आनंद उठा सकते है। इस अवसर पर सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मेवालाल राठौर सहित स्कूल के प्रधान पाठक और शिक्षकगण मौजूद रहे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 04:19:31
Privacy-Data & cookie usage: