जिला प्रशासन की टीम ने एक दिन में रुकवाये तीन बाल विवाह…

www.khabarwala.news

schedule
2024-02-15 | 14:38h
update
2024-02-15 | 14:38h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जिला प्रशासन की टीम ने एक दिन में रुकवाये तीन बाल विवाह…

raipur@khabarwala.news

-विवाह होने के अंदेशा से बालिकाओं को संरक्षित किया गया सखी वन स्टाप सेंटर में

सूरजपुर/15 फरवरी 2024: जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल संरक्षण इकाई जिले में बाल विवाह रोकने हेतु सक्रिय हैं। कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम एलर्ट मोड में है। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौंके पर जा कर छानबीन करती है और सूचना सही पाये जाने पर समझाईस की कार्यवाही की जाती है। वर्तमान में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल के पास आई सूचना की सरईपारा विकास खण्ड रामानुजनगर में बाल विवाह हो रहा है। विवाह की सूचना जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रमेश साहू को दी जिला कार्यक्रम अधिकारी के त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग, चाईल्ड लाईन, पुलिस थाना रामानुजनगर की संयुक्त टीम गांव गई जहां मौंके पर शैक्षणिक दस्तावेजों का निरीक्षण करने पर शिकायत सही पाई गई। मौंके पर विवाह के कार्यक्रम किये जा रहे थे। मण्डप सजा हुआ था। लोग नाच-गा रहे थे। पुलिस सहीत संयुक्त टीम को देखकर सभी डर गये। बाल विवाह करने पर बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने की जानकारी परिजनों समेत ग्रामीणों को दी गई। विवाह होने पर दो वर्ष का कारावास और 1 लाख रुपये का अर्थदण्ड की कार्यवाही होने की बात बताई गई। बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम में विवाह करने वाले, अनुमति देने वाले, सहयोग करने वाले एवं शामील होने वाले सभी के ऊपर कार्यवाही के प्रावधान होने की जानकारी दी गई है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी के साथ समस्त टीम ने गांव में होने वाले विवाहों की जांच की जिसमें गांव में एक 17 वर्षिय बालिका एवं एक 18 वर्ष छः माह के बालक और बाल विवाह होते पाया गया। सभी के यहां कथन पंचनामा तैयार किया गया। मौंके पर यह देखा गया कि बालिका के छोड़ने पर आज ही विवाह कर देगें। इस स्थिति में बालिकाओं को विवाह से बचाने के लिए उन्हें ले जाने का पंचनामा तैयार किया गया और महिला स्टाप के साथ उन्हें सूरजपुर के सखी वन स्टाप सेंटर ले लाया गया। वहीं बालिकाओं को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया जायेगा। तत्पश्चात् अभिभावकों का कथन, षपथ पत्र लेकर बालिका का उम्र हो जाने पर ही विवाह किया जायेगा। तब उनके पालकों के सुपुर्द किया जायेगा। बाल विवाह रोकवाने वालों में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, संरक्षण अधिकारी अखिलेश सिंह, चाईल्ड लाईन क्वार्डिनेटर कार्तिक मजूमदार, टीम मेम्बर कुमारी शीतल सिंह, पर्यवेक्षक मानकुवंर, सरपंच श्रीमती देव बाई सिंह, पुलिस थाना रामानुजनगर से प्रधान आरक्षक श्री सुशील तिवारी, आरक्षक विकास सिंह, देवचन्द पाण्डेय आउटरिच वर्कर हर गोविन्द चक्रधारी उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 01:25:29
Privacy-Data & cookie usage: