पी-4 सद्भावना रात्रिकालीन क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 17 फरवरी से…

www.khabarwala.news

schedule
2024-02-06 | 15:48h
update
2024-02-06 | 15:48h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पी-4 सद्भावना रात्रिकालीन क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 17 फरवरी से…

raipur@khabarwala.news

राजनांदगांव 06 फरवरी 2024जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, प्रेस एवं पब्लिक सोसायटी द्वारा आयोजित की जाने वाली पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2024 का आयोजन इस वर्ष दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया जायेगा। कलेक्टर एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रात्रिकालीन होने वाली पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता के सफल संपादन के लिए कई निर्णय लिए गए। इस दौरान महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisement

बैठक में बताया गया कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, प्रेस एवं पब्लिक सोसायटी द्वारा चौथे वर्ष आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता अपने आप में अनोखे नियमों व खेलों के लिए जानी जाती है। दर्शकों में रोमांच पैदा करने वाली यह प्रतियोगिता आगामी 17 से 24 फरवरी 2024 तक दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई आयोजन समिति की बैठक में प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार की गई और इस पर विस्तार से चर्चा की गई। एक ओर जहां खेल के विभिन्न नियमों और व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के साथ जिम्मेदारियां सौंपी गई, वहीं दूसरी ओर विभिन्न टीमों का भी निर्णय किया गया। इस वर्ष भी यह प्रतियोगिता रात्रिकालीन होगी। इस अनोखी खेल प्रतियोगिता में दस टीमें शामिल होगी। इन सभी 10 टीमों को दो पूलों में विभक्त किया गया है। बैठक में ही इनका निर्धारण चीट निकालकर किया गया। पूल ए में प्रेस क्लब, नागरिक इलेवन बी, डॉक्टर इलेवन, पुलिस इलेवन, नागरिक इलेवन ए की टीमें शामिल है, वहीं पूल बी में टैक्स बॉर एसोसिएशन एवं जीएसटी, न्यायालय इलेवन, नगर निगम, नागरिक इलेवन सी एवं प्रशासन इलेवन की टीमों को प्रतियोगिता में प्रवेश दिया गया है। प्रतियोगिता के प्रारम्भिक दौर में 8-8 ओव्हर के मैच खेले जायेंगे। इस अवसर पर श्री रमेश पटेल, श्री किशुन यदु, श्री कुलबीर सिंह छाबड़ा, नगर निगम आयुक्त व सचिव श्री अभिषेक गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्री जितेन्द्र मिश्रा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री सचिन अग्रहरि, श्री बसंत शर्मा, श्री ललित सिंह ठाकुर, जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री योगेश बागड़ी, श्री अमित पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक, एबीस गु्रप के श्री शेख नवाबुद्दीन, समाजसेवी श्री विनोद बोहरा, श्री ललित भंसाली, श्री भावेश बैद, श्री शंशाक तिवारी, श्री संदीप यादव, श्री कमलेश सिमनकर, श्री सौरभ मिश्रा, श्री मनोज चौधरी अधिवक्ता, श्री गणेश प्रसाद शर्मा, श्री रूपेश दुबे, श्री राम ठक्कर, श्री अशोक श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यगण उपस्थिति थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 08:13:58
Privacy-Data & cookie usage: