www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने के लिए लोन वर्राटू यानी घर वापसी अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत मंगलवार को एक इनामी महिला नक्सली कुमारी बामे मरकाम ने आत्मसमर्पण किया है। कुमारी बामे महानदी एरिया कमेटी की सदस्य थी। वह छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थी।