उप मुख्यमंत्री अरुण साव जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल…

www.khabarwala.news

schedule
2024-02-03 | 16:43h
update
2024-02-03 | 16:43h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
उप मुख्यमंत्री अरुण साव जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल…

raipur@khabarwala.news

रायपुर. 3 फरवरी 2024: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर जांजगीर में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज जब मान-सम्मान देता है तो जिम्मेदारी बढ़ जाती है। अधिवक्ताओं ने समाज को अलग दिशा दी है और समाज मे परिवर्तन लाने का कार्य किया है। अधिवक्ताओं का यह पेशा बहुत जिम्मेदारी भरा है। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा का बार एसोशिएसन हमेशा से समृद्ध रहा है। यहां से लगातार अच्छे अधिवक्ता आते रहे हैं।

Advertisement

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने जो प्रेरणा दी वह परम्परा यहां जारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य और तकनीक के साथ अपने को जोड़कर लगातार अपडेट रहते हुए कार्य करना है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री ब्यास कश्यप, पूर्व विधायक श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह और पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिवक्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुरेश सोनी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले के अधिवक्ताओं की प्रशंसा पूरे प्रदेश में की जाती है। यहां महिला अधिवक्ता, पुरूष अधिवक्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही हैं। विधिक सेवा के माध्यम से यहां के अधिवक्ता समाज के पिछडे़ और वंचित लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहें है जो प्रशंसनीय है।

सांसद श्री गुहाराम अजगले ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका रहती है। नागरिकों को सुलभ न्याय मिल सके, इसके लिए आप लोगों की सक्रियता जरूरी है।कार्य किए जाएं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अजय केशरवानी, सचिव श्री योगेश गोपाल, उपाध्यक्ष श्री विनीत राठौर, उपाध्यक्ष श्रीमती उषा शांडिल्य, सह सचिव श्री इन्द्रजीत राठौर और कोषाध्यक्ष श्री दीपक राठौर सहित श्री शिवनारायण यादव, श्री अनिल राठौर, श्री उमेश कुमार राठौर, श्री चेतन कोसले, श्री कमल कुमार, श्री लक्ष्मी प्रसाद प्रधान, श्री योगेन्द्र मारवर तथा श्रीमती मंजू रात्रे को शपथ दिलाया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 10:08:16
Privacy-Data & cookie usage: