संसद में गूंजा झारखंड मुद्दा, झारखंड में सियासी उठापठक जारी,थोड़ी देर में शपथ लेंगे चम्पई सोरेन…

www.khabarwala.news

schedule
2024-02-02 | 07:04h
update
2024-02-02 | 07:28h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
संसद में गूंजा झारखंड मुद्दा, झारखंड में सियासी उठापठक जारी,थोड़ी देर में शपथ लेंगे चम्पई सोरेन…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

  • झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नेता चुने गए हैं चम्पई
  • राज्यपाल ने 10 दिन के अंदर बहुमत साबित करने को कहा

रांची :  झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा शुक्रवार को संसद में गूंजा। विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि चुने हुए जन प्रतिनिधियों को परेशान किया जा रहा है। लोकसभा से विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया।

वहीं झारखंड में सियासी हलचल के बीच चम्पई सोरेन थोड़ी देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच, भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी है, ताकि उनके खिलाफ चल रहे तीन अलग-अलग मामलों में पूछताछ की जा सके।

झारखंड में चम्पई सरकार 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी। वहीं गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट जाने को कहा है।

इससे पहले हेमंत सोरेन की ईडी के हाथों गिरफ्तारी के बाद झारखंड में छाए सियासी संकट के बादल गुरुवार देर रात तब छंट गए, जब राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन विधायक दल के नेता चम्पई सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण दे दिया।

इससे पहले झारखंड में पूरे दिन सियासी उठापटक जारी रही। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की ओर से चम्पई को नया नेता चुन लिया गया, फिर भी राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया था। चम्पई के शपथ ग्रहण पर असमंजस के बीच महागठबंधन के विधायकों को एकजुट रखने के लिए भी मशक्कत की जाती रही।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.07.2026 - 15:51:33
Privacy-Data & cookie usage: