अगले 48 घंटे में घना कोहरा छाने के आसार, 25 जनवरी को आ रहा ‘न्यू पश्चिमी विक्षोभ’, होगी झमाझम बारिश…

raipur@khabarwala.news

ग्वालियर। जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा ने शहर का मौसम बदल दिया। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई और 15.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सामान्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस (डिसे) कम रहा। इस कारण कोल्ड डे रहा और लोग सर्दी से थर-थर कांपे। दिनभर धूप निकली, लेकिन सर्द हवा की वजह से धूप असरदार नहीं रही। सूर्य अस्त के बाद बाजारों में भीड़ घट गई। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। कोहरा छाएगा और हल्की धूप निकलेगी। कोल्ड डे रह सकता है।

समुद्र तल से 12 किमी ऊपर वायु मंडल में 200 से 300 किमी प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम विंड चल रही है। हवा का रुख उत्तरी होने की वजह से दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है, जिससे वातावरण ठंडा हो गया है। इस कारण शहर में हाड़ कंपाने वाली सर्दी हो रही है। सुबह 9 बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और सर्द हवा की वजह से धूप राहत नहीं पहुंचा पा रही थी। बीते दिनों की तुलना में सोमवार को सर्दी की चुभन अधिक रही और लोग बोले कि आज सर्दी ज्यादा है। सूर्य अस्त के बाद कोहरे ने शहर को चपेट में ले लिया।

मौसम विभाग का कहना है कि ऊपरी क्षोभमंडल में जेट स्ट्रीम विंड चल रही है। इसकी गति 200-300 किमी प्रति घंटा है। इससे डाइवर्जेस (विचलन) उत्पन्न हो रहा है। इसी वज़ह से निचले वातावरण में ठंडक है। ग्वालियर चंबल संभाग में अगले दो दिनों तक इसी तरह की सर्दी रहने वाली है। घना कोहरा छाएगा।

27 को आएगा नया पश्चिमी विक्षोभ

– जम्मू कश्मीर में दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। पहला 25 जनवरी को आ रहा है। दूसरा 27 जनवरी को सक्रिय होगा। इसके सक्रिय होने से उत्तरी हवा थम जाएगी। साथ ही बंगाल की खाड़ी चक्रवातीय घेरा बन रहा है, जिससे नमी आना शुरू होगी। कोहरा व बादल छाने से रात के तापमान में उछाल आएगा और सर्दी से राहत मिलेगी, लेकिन दिन में सर्दी बरकरार रहेगी।

 

– 27 जनवरी को आ रहा पश्चिमी विक्षोभ मजबूत है, जिसके असर से बादल छाने के साथ-साथ बूदाबांदी हो सकती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *