कलश यात्रा के दौरान रायपुर में चार महिलाओं से चेन स्‍नेचिंग…

www.khabarwala.news

schedule
2024-01-19 | 07:25h
update
2024-01-19 | 07:25h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलश यात्रा के दौरान रायपुर में चार महिलाओं से चेन स्‍नेचिंग…

raipur@khabarwala.news

रायपुर।  राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार से शुरू हो रही श्रीमद्भागवत कथा की एक दिन पहले निकाली गई कलश यात्रा में चार महिलाओं की चेन गायब हो गई। इसकी शिकायत महिलाओं ने गुढ़ियारी थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक महिलाओं को पता नहीं है कि चेन कहीं गिर गई है या चेन स्नैचिंग हुई है। महिलाएं जब कलश यात्रा पूरी हुई, उसके बाद उनका ध्यान गले पर गया। गले में चेन नहीं होने से महिलाएं घबरा गईं। उन्होंने तुरंत गुढ़ियारी पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पीड़ित महिलाओं की शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है। जिन-जिन रास्तों से कलश यात्रा निकली है, वहां के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा, जिसके आधार पर पुलिस सुराग तलाशने की कोशिश करेगी।

 

गौरतलब है कि गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर मैदान में 19 जनवरी शुक्रवार से प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा शुरू हो रही है। कथा शुरू होने से पहले गुरुवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा भारत माता चौक से शुरू हो कर दही हांडी मैदान में समाप्त हुई।

 

पिछले वर्ष भी हुई है घटनाएं

शहर में पिछले वर्ष भी धार्मिक आयोजन हुए थे, जिसमें भी इस तरह की घटनाएं हुई थीं। धार्मिक आयोजनों में भीड़-भाड़ अधिक होने के कारण इस तरह की घटनाएं अधिक होती है। कई बार बिन चेन स्नैचिंग किए भी अपने आप गिर जाती है।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.09.2024 - 09:42:47
Privacy-Data & cookie usage: