22 जनवरी को अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित…

www.khabarwala.news

schedule
2024-01-17 | 09:46h
update
2024-01-17 | 09:46h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
22 जनवरी को अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

.जगदलपुर 17 जनवरी 2024:राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तथा 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें अर्थात देशी मदिरा सीएस-2 (घघ) और विदेशी मदिरा एफएल-1 (घघ), एफएल-3 (होटल-बार), एफएल-7 (सैनिक कैंटीन) एवं मद्य भंडागार जगदलपुर और भांग-भांगघोटा जगदलपुर को 22 जनवरी सोमवार तथा 26 जनवरी शुक्रवार को पूर्णतः बन्द रखे जाने आदेशित किया गया है और उक्त दोनों दिवस मदिरा विक्रय एवं भांग-भांगघोटा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त आदेश के परिप्रेक्ष्य में नियत दिवस पर न तो मदिरा एवं भांग-भांगघोटा का विक्रय होने पाए और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा एवं भांग-भांगघोटा का संव्यहार हो सके, इस हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इस आदेश का कड़ाई से परिपालन कराये जाने के निर्देश सर्व सम्बंधित अधिकारियों दिए गए हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 22:10:44
Privacy-Data & cookie usage: