इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को , सूर्य देव की आरती करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है…

www.khabarwala.news

schedule
2024-01-13 | 11:57h
update
2024-01-13 | 11:57h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को , सूर्य देव की आरती करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है…

raipur@khabarwala.news

धर्म: हर साल लोहड़ी के अगले दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव राशि चक्र की एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति को उत्तरायण, पोंगल और खिचड़ी आदि कई नामों से जाना जाता है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाने वाली है।

Advertisement

मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की विधिवत पूजा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। कुंडली में सूर्य ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति के जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। मकर संक्रांति की पूजा के दौरान सूर्य देव की आरती करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।

सूर्य देव आरती लिरिक्स

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।

अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।

फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।

गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।

स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।

प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।

वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।

ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
22.05.2026 - 10:44:04
Privacy-Data & cookie usage: