जिले के 207 गांवों में आयोजित संकल्प शिविरों के जरिए डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को मिली शासन की योजनाओं से जानकारी…

www.khabarwala.news

schedule
2024-01-09 | 11:48h
update
2024-01-09 | 11:48h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जिले के 207 गांवों में आयोजित संकल्प शिविरों के जरिए डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को मिली शासन की योजनाओं से जानकारी…

raipur@khabarwala.news

धमतरी, 09 जनवरी 2024: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोकहितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखण्डों के निर्धारित स्थानों में लगातार संकल्प शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के वनांचल क्षेत्र, कमार बस्तियों सहित अब तक कुल 207 गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची है। इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन के आगमन पर ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जा रहा है। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा धरती कहे पुकार के तहत रंगारंग आकर्षक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत 207 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। अब तक जिले में आयोजित इन संकल्प शिविरों में 1 लाख 64 हजार 866 लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये और 1 लाख 39 हजार 98 लोगों ने देश को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने संकल्प लिया। मोबाइल वैन के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी जा रही है। वहीं शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग उत्सुकतापूर्वक शामिल हो रहे हैं।

Advertisement

लाभान्वित हितग्राही सुना रहे अपनी कहानी अपनी जुबानी

शिविर में ’मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के तहत जिले के 4811 हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही शिविर में लगे विभागीय स्टालों के जरिए योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लेकर उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है।

गौरतलब है कि धमतरी जिले में 16 दिसम्बर से अब तक कुल 207 शिविर आयोजित किए गए है, जिनमें नगरी में 60, कुरूद और मगरलोड में 53-53 तथा धमतरी विकासखण्ड में 47 शिविर लगाये गये हैं, जिसमें जिले के एक लाख 64 हजार 866 लोगों ने हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, केसीसी सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाया। वहीं 3039 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नया गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और सुरक्षा बीमा योजना के तहत 1177 लोगों का पंजीयन किया गया। इनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 529 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 648 हितग्राही शामिल हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 21:56:07
Privacy-Data & cookie usage: