सर्दियों में कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो सुबह खाली पेट ये 5 चीजें…

raipur@khabarwala.news

सर्दियों में कब्ज से छुटकारा पाने के लिए खाली पेट खाएं ये 5 चीजें

सर्दियों के मौसम में कब्ज की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। इस दौरान अक्सर लोगों का पेट खराब रहता है और सुबह घंटों टॉयलेट में बैठना पड़ता है। सर्दियों में ज्यादा तला-भुना खाने, पानी कम पीने, चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन करने, फिजिकल एक्टिविटी कम रहने, डाइट में फाइबर की कमी और स्लो मेटाबॉलिज्म के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। वैसे तो कब्ज के इलाज के लिए मार्केट में कई तरह की दवाइयां और चूर्ण उपलब्ध हैं। लेकिन इनसे भी सिर्फ कुछ ही समय के लिए राहत मिलती है। अगर आप भी सर्दियों में कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

 

2 / 6

किशमिश – Raisins For Constipation

अगर आप सर्दियों में कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाना शुरू कर दीजिए। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे खाने से मल नरम होकर आसानी से बाहर निकल जाता है। इसके लिए आप रात में एक गिलास पानी के 5-6 किशमिश भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

 

3 / 6

मेथी के बीज – Fenugreek Seeds For Constipation

कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मेथी के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने के लिए रात को एक चम्मच मेथी के बीज को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करें और पानी को पी जाएं। इसके नियमित सेवन से न सिर्फ कब्ज की परेशानी दूर होगी, बल्कि ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहेगा।

 

ADVERTISEMENT

 

4 / 6

आंवला – Amla For Constipation

कब्ज की समस्या में आंवला का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है और पेट साफ होने के मदद मिलती है। सर्दियों में रोज सुबह एक कच्चा आंवला खाने से कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है।

 

5 / 6

खजूर – Dates For Constipation

पेट से जुड़ी समस्याओं में खजूर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सुधारता है, जिससे मलत्याग करने में आसानी होती है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए सुबह खाली पेट 2-3 भीगे हुए खजूर का सेवन गर्म पानी के साथ करें।

 

6 / 6

अलसी – Flaxseeds For Constipation

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप सुबह खाली पेट अलसी का सेवन कर सकते हैं। यह मल को नर्म बनाती है, जिससे पेट आसानी से साफ हो जाता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच अलसी और नींबू का रस मिलाकर पिएं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *