सेजेस पेण्ड्रा में वाद्य एवं शास्त्रीय संगीत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

raipur@khabarwala.news

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 4 दिसंबर 2024 / स्वामी आत्मानंद शासकीय बहु.उच्च माध्य. विद्यालय पेण्ड्रा में आज वाद्य एवं शास्त्रीय संगीत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री एल.पी.डाहिरे के मार्गदर्शन तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में वाद्य एवं शास्त्रीय संगीत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ के द्वारा संगीत की देवी माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का गीत गाया गया। छात्र-छात्राओं की ओर से छात्रा कु. सूचिता दुबे के द्वारा राग बंसत में गीत गाया गया, छात्र अभिजीत चौधरी के द्वारा अवध में राम आये भजन प्रस्तुत किया गया एवं छात्र निर्दोष राठौर के द्वारा तबला वादन त्रिताल कहरवा मिश्रित की प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में वरिष्ठ व्याख्याता श्री बी.एल. पात्रे एवं श्रीमती दुर्गेश दुबे व्याख्याता के द्वारा मंच का उद्बोधन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जी.आर. राठौर व्याख्याता के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *