प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के मकान में परिवार के साथ रहते है : सुकून से-कमलेश्वर मंडावी

www.khabarwala.news

schedule
2023-12-30 | 11:23h
update
2023-12-30 | 11:23h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के मकान में परिवार के साथ रहते है : सुकून से-कमलेश्वर मंडावी

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 30 दिसम्बर 2023: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उतर बस्तर कांकेर के ग्राम किरगोली निवासी कमलेश्वर मंडावी को पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो गया है। इनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। उन्होंने बताया कि पहले उनका परिवार मिट्टी के मकान में रहता था। खपरैल का मकान होने के कारण बरसात के दिनों में घर में जगह-जगह पानी टपकने से बहुत परेशानी होती थी। बारिश के मौसम में मिट्टी के दिवाल के गिरने का भी डर लगा रहता था।

श्री कमलेश्वर मंडावी ने बताया कि वे गरीब किसान है। पक्का मकान बनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। उन्हें जब प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी हुई तो अपना खुद का पक्का मकान बनवाने के लिए प्राथमिकता से पंजीयन करवा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि। अब उनका परिवार पक्के मकान में सुकून से रह रहे हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.05.2026 - 19:01:12
Privacy-Data & cookie usage: