विकसित भारत संकल्प यात्रा : मेरी कहानी मेरी जुबानी

www.khabarwala.news

schedule
2023-12-30 | 15:22h
update
2023-12-30 | 15:22h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
विकसित भारत संकल्प यात्रा : मेरी कहानी मेरी जुबानी

raipur@khabarwala.news

Advertisement

धमतरी, 30 दिसम्बर 2023: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के वनांचल नगरी विकासखण्ड के ग्ररम कंlटाकुर्रीडीह की फुलेश्वरी देवदास का पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो गया है। इनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। उन्होंने बताया कि पहले उनका परिवार मिट्टी के मकान में रहता था। खपरैल का मकान होने के कारण बरसात के दिनों में घर में जगह-जगह पानी टपकने से बहुत परेशानी होती थी। बारिश के मौसम में मिट्टी के दीवार के गिरने का भी डर लगा रहता था। फुलेश्वरी बतातीं हैं कि पक्का मकान बनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। उन्हें जब प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी हुई तो अपना खुद का पक्का मकान बनवाने के लिए प्राथमिकता से पंजीयन करवा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उनका परिवार पक्के मकान में सुकून से रह रहे हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 20:47:53
Privacy-Data & cookie usage: