मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुँचे…

www.khabarwala.news

schedule
2023-12-30 | 09:02h
update
2023-12-30 | 09:02h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुँचे…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 30 दिसम्बर 2023: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुँचे।

यहां छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय को लड्डूओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री राम मंदिर परिसर से 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया।

11 ट्रको में 300 मीट्रिक टन चावल अयोध्या के लिए रवाना।

इस अवसर पर सांसद श्री सुनील सोनी, मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री श्री दयाल दास बघेल भी उपस्थित हैं।

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान श्री राम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 16:23:55
Privacy-Data & cookie usage: