मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए उत्साहित सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ की जनता..

www.khabarwala.news

schedule
2023-12-27 | 11:31h
update
2023-12-27 | 11:31h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए उत्साहित सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ की जनता..

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 27 दिसंबर 2023: सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ की जनता आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए उत्साहित है| रायगढ़ के प्रमुख चौक-चौराहों में मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की पूरी तैयारियां हैं|

चौक-चौराहों में फूल मालाओं की सजावट की गई है| मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह मंचों में विशेष सजावट के साथ अभिनंदन द्वार बनाए गए हैं|

रायगढ़ स्थित गांधी पुतला चौक में मुख्यमंत्री श्री साय के स्वागत में मंच बनाया गया है। मंच के चारो ओर फूल-पत्तों की सजावट की गई है। इसके अलावा कई जगह पर रंग-बिरंगे गुब्बारों की सजावट भी की गई है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.09.2024 - 12:28:22
Privacy-Data & cookie usage: