खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 : जिले में अब तक 2 लाख 78 हजार 500 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-12-26 | 11:59h
update
2023-12-26 | 11:59h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 : जिले में अब तक 2 लाख 78 हजार 500 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

धमतरी, 26 दिसम्बर 2023: जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत लगातार धान खरीदी की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी श्री बसंत कोर्राम ने बताया कि जिले में कुल एक लाख 24 हजार 976 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 72 हजार 80 किसानों द्वारा कुल 2 लाख 78 हजार 500 मीट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 6 अरब 9 करोड़ 56 लाख 502 रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 2 लाख 7 हजार 428 मीट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 71 हजार 71 मीट्रिक टन धान शेष है। खाद्य अधिकारी ने यह भी बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 4 हजार 44 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 13 हजार 4 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.09.2024 - 12:07:27
Privacy-Data & cookie usage: