छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी किए गए इधर से उधर, तबादला आदेश जारी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-12-22 | 15:30h
update
2023-12-22 | 15:32h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी किए गए इधर से उधर, तबादला आदेश जारी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। रायपुर में सहायक कलेक्टर के रूप में तैनात जयंत नाहटा को अब दंतेवाड़ा का अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है।

वहीं दुर्ग के सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी अब सूरजपुर में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा बिलासपुर जिले में पदस्थ सहायक कलेक्टर वासु जैन को सांरगढ़-बिलाईगढ़ का एसडीएम बनाया गया है। ये सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के अधिकारी है।

मनोज पिंगुआ होंगे माशिमं के अध्यक्ष

इसके अलावा प्रदेश के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी मनोज पिंगुआ को अब माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें माशिमं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अलग से आदेश जारी किया है। मनोज पिंगुआ वर्तमान में वन विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही गृह एवं जेल विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी उनके पास है।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.09.2024 - 22:02:35
Privacy-Data & cookie usage: