19 दिसंबर से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी झमाझम बारिश…

www.khabarwala.news

schedule
2023-12-18 | 15:10h
update
2023-12-18 | 15:10h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
19 दिसंबर से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी झमाझम बारिश…

raipur@khabarwala.news

इंदौर। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा। इसके कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में 22 से 26 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे बारिश के आसार हैं। बादल छाएंगे व सर्दी का प्रभाव भी बढ़ेगा। रात के तापमान में कमी आएगी।

Advertisement

बीते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान 24.2 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले शनिवार को यह 25.6 डिग्री दर्ज किया गया था। रात का तापमान 14.2 डिग्री पर पहुंच गया है। शनिवार को यह 15.5 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.4 डिग्री व रात के तापमान में 1.3 डिग्री की कमी दर्ज हुई है। आर्र्दता 55 फीसदी रही। हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार, एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे रात का तापमान दस डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मालूम हो, पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। जल्द की कंपकंपाने वाली सर्दी का असर होगा। उत्तरी हवा और अन्य कारणों का असर शहर में महसूस होगा।

कई जिलों में होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश के कई जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान मंदसौर, नीमच सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आएगी वहीं रात के तापमान में हल्का उछाल आएगा। वही उत्तर भारत की तरफ से आ रही हवा की रफ्तार आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 10-15 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के जाने के बाद 24 से 31 दिसंबर के बीच प्रदेश में तेज ठंड पड़ने के आसार हैं।

 

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.09.2024 - 06:31:23
Privacy-Data & cookie usage: