आज का राशिफल 16 दिसंबर 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

www.khabarwala.news

schedule
2023-12-16 | 05:40h
update
2023-12-16 | 05:40h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 16 दिसंबर 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

raipur@khabarwala.news

भाग्यशाली रहेंगे आज मेष राशि के जातक

भाग्यशाली रहेंगे आज मेष राशि के जातक

मेष राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपको आज परिवार का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। पिता और पितृ पक्ष से आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी कारोबार में आज आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग और लाभ मिलेगा। आपका बिजनस आज तेजी के साथ आगे बढेगा। आज आप बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे और यात्रा के लिए भी प्लान कर सकते हैं। आज बाहर खानपान का भी प्लान बनेगा और प्रेमी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। बीते कुछ समय से चली आ रही समस्या से भी आप राहत पाएंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करें, सूर्यदेव को अर्घ्य जल दें।

वृषभ राशि के जातक आर्थिक व्यवहार संभलकर करें

वृषभ राशि के जातक आर्थिक व्यवहार संभलकर करें

वृषभ राशि से जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सूर्य आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेंगे जबकि चंद्रमा भाग्य स्थान में होंगे जिससे आपको जोखिम वाले काम से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से वाद विवाद करने से भी आपको बचना चाहिए। काम के सिलसिले में आपकी यात्रा हो सकती है। वैसे आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। वैसे आज आपको आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा खर्च आपका बढा रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल की पूजा करें और जल अर्पित करें।

मिथुन राशि के जातकों को लाभ और खुशी मिलेगी

मिथुन राशि के जातकों को लाभ और खुशी मिलेगी

आज का दिन राशि के लिए लाभप्रद होगा। कार्यक्षेत्र में इनको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा और आर्थिक पक्ष भी इनका बेहतर होगा। धनु राशि मे आज आपकी राशि पर सूर्य और बुध की शुभ दृष्टि होगी जिससे आपकी बुद्धि भी खूब चलेगी। आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। किसी सोचे हुए काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। आज शाम आपको दूर रहने वाले किसी संबंधी से अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आप आनंदित होंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। शुभ कार्यों और यात्रा के संदर्भ में धन खर्च होगा।

 

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीशिव चालीसा का पाठ करें।

 

कर्क राशि के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा

आज शनिवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। वैवाहिक जीवन के मामले में आपको आज सुख प्राप्त होगा। लव लाइफ में भी सुकून बना रहेगा। प्रेमी के साथ आज आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन करियर कारोबार के लिहाज से दिन आपका कमजोर दिख रहा है। आपको आज आज बिजनस में उम्मीद से कम लाभ मिलने के कारण निराशा हो सकती है। आर्थिक पक्ष भी आपका नरम रहेगा। वाहन पर आपका धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। आज आप शाम का समय अपने किसी जरूरी काम को पूरा करने में बिताएंगे।

Advertisement

 

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

 

सिंह राशि के जातकों का प्रभाव और महत्व बढ़ेगा

सिंह राशि राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन सुख और उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी राशि के स्वामी आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे। आपको आज संतान पक्ष की ओर से लाभ और खुशी मिलेगी। आर्थिक मामलों में आपको आज पिता और चाचा ताऊ से लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा और प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा और क्षमता का लाभ ले पाएंगे और आपका प्रभाव भी आज बढेगा। खान पान के मामलों में अपना ध्यान रखें। उदर संबंधी परेशानी हो सकती है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजा करें और पीपल को जल अर्पित करें।

 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज शुभ रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है, जिसके कारण परिवार में कुछ शुभ और मांगलिक आयोजनों पर भी चर्चा होगी। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बढेगा। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। छोटे बच्चों के साथ आज आप मौज-मस्ती करते नजर आएंगे। दोस्तों के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम बनेगा। लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

 

आज भाग्य 86% तक आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

 

तुला राशि वालों का प्रभाव और लाभ बढ़ेगा

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे, जिससे आपका पारिवारिक संबंध बेहतर और मजबूत बनेगा। अगर परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या चल रही है, तो आज उनका ध्यान रखना होगा क्योंकि परेशानी बढ़ने की आशंका रहेगी। वैसे आज सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। किसी परिचित की मदद के लिए आपको आगे आना होगा। महिलाओं को आज सासु मां की ओर से आवश्यक सहयोग और लाभ मिल सकता है। आज आप शाम के समय किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।

 

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को दूर्वा चढ़ाएं और शनि स्तोत्र का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि के लिए लाभकारी रहेगा दिन

आज वृश्चिक राशि में स्वगृही मंगल विराजमान हैं जो इनके लिए लाभ का सृजन कर रहे हैं। वृश्चिक राशि के जातक आज उत्साह और जोश से भरपूर रहेंगे। बिजनस में आपको अपनी योजना और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। नौकरी में आप मित्रों और सहकर्मियों से मेलजोल बनाए रख पाएंगे जिसका लाभ आपको कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा। खेलकूद और रक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद होगा, इनको आज सम्मान मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने का भी आपको मौका मिलेगा। आज शिक्षा प्रतियोगिता में भी वृश्चिक राशि के जातक सफलता पाएंगे। आर्थिक पक्ष आपका सामान्य बना रहेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें, हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।

 

धनु राशि वालों को ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा

धनु राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। क्रोध और वाणी की वजह से आपके कुछ करीबी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। वैसे आज की अच्छी बात यह रहेगी कि आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। आज किसी मित्र अथवा संबंधी से मिलकर आपको खुशी मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं, इससे आपके वैवाहिक जीवन रोमांटिक होगा। शौक और रुचिकर खानपान पर आप धन खर्च करेंगे। पिता और पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

 

मकर राशि के लिए आज दिन खुशनुमा रहेगा

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख शांति वाला रहेगा। आपका मन आज धर्म आध्यात्म की ओर जाएगा और आप मानसिक शांति के लिए योग ध्यान करेंगे। अकेले में कुछ देर बैठना आपको पसंद होगा। वैसे आज आपके आस पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपको अपने बच्चों की ओर से कोई सकारात्मक खबर सुनने को मिल सकती है। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे दोनों का प्यार और गहरा होगा। आज आप अपने घर की साज सज्जा पर धन खर्च कर सकते हैं। आज शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं शनि कवच का पाठ करें।

 

कुंभ राशि के जातकों को अधिक परिश्रम करना होगा

कुंभ राशि से आज चंद्रमा का बारहवें भाव में संचार करना इनके लिए मानसिक रूप से उथल पुथल देने वाला रहेगा। आज आपको आपको परिश्रम अधिक करना होगा लेकिन इसका परिणाम कम मिलेगा जिससे मन निराश हो सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहना होगा। गलत तरीके से धन कमाने का प्रयास भारी पड़ सकता है। आज आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज आपको किसी पुराने मित्र से मिलने का अवसर मिल सकता है।

 

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।

 

मीन राशि वालों का सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा

आज शनिवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। बिजनस करने वाले लोगों को आज कारोबार में तेजी का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के सुझावों का आज कार्यक्षेत्र में स्वागत होगा, सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। आज शाम का समय आप मनोरंजक बिताएंगे। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आपको आज भाइयों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म के कार्य में भी आज आप शामिल हो सकते हैं। दान धर्म भी आपके हाथों होना संभव है।

 

आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। शनि महाराज की पूजा करें और पीपल को जल दें।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 13:35:19
Privacy-Data & cookie usage: