आज से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही बढ़ेगी ठंड, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस. .. – www.khabarwala.news

आज से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही बढ़ेगी ठंड, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस. ..

www.khabarwala.news

schedule
2023-12-15 | 05:15h
update
2023-12-15 | 05:15h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही बढ़ेगी ठंड, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस. ..
आज से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही बढ़ेगी ठंड, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस. .. – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर:  पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में अब ठंडी व शुष्क हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। विज्ञानियों ने इस वर्ष अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद जताई है। गुरुवार को अंबिकापुर 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

प्रदेश में सरगुजा संभाग में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रायपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। हालांकि बिलासपुर व पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी

ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। राजधानी में कई स्थानों पर सजीं गर्म कपड़ों की दुकानों पर अब भीड़ देखी जा रही है। इसमें 20 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है। कारोबारियों ने इस वर्ष अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई है।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.04.2025 - 15:04:19
Privacy-Data & cookie usage: