जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायिक कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे निर्माणाधीन आवास गृह का किया निरीक्षण…

www.khabarwala.news

schedule
2023-12-14 | 16:16h
update
2023-12-14 | 16:16h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायिक कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे निर्माणाधीन आवास गृह का किया निरीक्षण…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

राजनांदगांव 14 दिसम्बर 2023जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आलोक कुमार ने न्यायिक कर्मचारियों के लिए पेण्ड्री में बनाए जा रहे निर्माणाधीन 81 आवास गृह निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण स्थल पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी तथा उप-अभियंता से निर्माणाधीन आवास गृह निर्माण के संबंध में जानकारी ली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए निर्धारित मानक के अनुरूप एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान विशेष न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) श्री अभिषेक शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ओमप्रकाश साहू, कोर्ट मैनेजर श्री अजय सोनी, प्रशासनिक अधिकारी श्री सुदीप कुमार नाग, न्यायालय उपाधीक्षक श्री राजेश पाण्डेय तथा सहायक लेखापाल श्री महेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 08:22:58
Privacy-Data & cookie usage: