शासन की योजनाओं से पात्र हितग्राही होंगे लाभांवित…

www.khabarwala.news

schedule
2023-12-12 | 13:01h
update
2023-12-12 | 13:01h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
शासन की योजनाओं से पात्र हितग्राही होंगे लाभांवित…

raipur@khabarwala.news

दुर्ग, 12 दिसम्बर 2023: भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों खासतौर पर वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने प्रारंभ किए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने योजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दी जाए और पात्र हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने यात्रा हेतु रूट चार्ट तैयार करने और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उन्होंने कार्यक्रम में जनभागीदारी गतिविधि, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर पर समिति का निर्माण, स्थानीय हितग्राहियों को आमंत्रण, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी, स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन का मोबलाइजेशन, कृषि गतिविधियों पर सत्र का आयोजन, प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करना, योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करना तथा पोर्टल में जानकारी अपलोड कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी देवांगन ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य, जिला स्तरीय समिति, जिले द्वारा किए जाने वाले कार्य, ग्राम पंचायत स्तर की तैयारी, वैन आने के पूर्व की तैयारी, प्रचार वैन के गॉव में पहुंचने उपरांत कार्यक्रम की रूपरेखा तथा विभागों के दायित्व के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नगरीय क्षेत्रों के लिए नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण, 13 दिसंबर को एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण 14 दिसंबर को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे- स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं/मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सके। दुर्ग जिले में जिला स्तरीय समिति गठन कर कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए डे नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जा रहे हैं। शीघ्र ही विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही लक्षित और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा।

Advertisement

बैठक में अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे एवं श्रीमती योगिता देवांगन, सभी नगरीय निकायों के आयुक्त, सभी एसडीएम, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थिति थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.06.2026 - 05:06:07
Privacy-Data & cookie usage: