छत्तीसगढ़ में नई सरकार का हुआ गठन…

www.khabarwala.news

schedule
2023-12-08 | 07:50h
update
2023-12-08 | 07:50h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ में नई सरकार का हुआ गठन…

raipur@khabarwala.news

रायपुर:  प्रदेश की 90 सदस्यीय विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल  हरिचंदन को सौंपने के बाद नई सरकार का गठन कर दिया गया है। एक दिन पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी थी। इसके बाद राज्यपाल हरिचंदन ने षष्ठम विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। पांचवीं विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही 2018 में निर्वाचित हुए सभी विधायकों की सदस्यता भी खत्म हो गई है। इनमें जो इस बार चुनाव नहीं जीते हैं अब वे पूर्व विधायक की श्रेणी में आ गए हैं। विधानसभा सचिवालय ने हारने वाले सभी विधायकों को विधायक आवास खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। इस महीने से इन विधायकों को आवास भत्ता नहीं मिलेगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अब इस्तीफे का राजपत्र में प्रकाशन हो गया है। इससे पहले तीन दिसंबर को मतगणना के परिणाम जारी होने के बाद ही बघेल ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना और अपनी कैबिनेट के सभी सदस्यों का त्यागपत्र सौंप दिया था। राज्यपाल ने इस्तीफा मंजूर करते हुए बघेल को नई सरकार के गठन तक कार्यभार संभालने के लिए कहा है। भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के त्याग पत्र के संबंध में दो अधिसूचना जारी की गई है। पहली अधिसूचना राजभवन की तरफ से राजभवन के सचिव के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। दूसरी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की तरफ से मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 16:29:58
Privacy-Data & cookie usage: