आज का राशिफल, 27 नवंबर 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-11-27 | 02:33h
update
2023-11-27 | 02:33h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल, 27 नवंबर 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2023: नवंबर के अंतिम सोमवार को बना शिव योग, महादेव की कृपा वृषभ और कन्या राशियों को लाभ

मेष राशिफल: खर्चों पर नियंत्रण रखें

मेष राशिफल: खर्चों पर नियंत्रण रखें

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। आज आपके अच्छे कर्म आपके गौरव में वृद्धि करेंगे, जिससे परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। पिता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा और शेयर मार्केट में निवेश भी कर सकते हैं। आज धन लाभ होने की संभावना है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आप कोई भी काम आसानी से कर पाएंगे।

 

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

 

वृषभ राशिफल: सुख भोगने के साधन बढ़ेंगे

वृषभ राशिफल: सुख भोगने के साधन बढ़ेंगे

वृषभ राशि वाले सप्ताह के पहले दिन संतान के कार्यों से प्रसन्न रहेंगे और परिवार के किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी, तभी सफलता मिल सकेगी। सांसारिक सुख भोगने के साधन बढ़ेंगे और जीवनसाथी के साथ संयुक्त संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ में आज आपको कुछ नए अनुभव मिलेंगे और आप किसी समस्या का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। शाम के समय आप देव दर्शन आदि की यात्रा पर जा सकते हैं।

 

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

 

मिथुन राशिफल: समाधान खोजने में सफल रहेंगे

मिथुन राशिफल: समाधान खोजने में सफल रहेंगे

 

मिथुन राशि वाले सप्ताह के पहले दिन अधूरे कार्य पूरा करेंगे और दान पुण्य के कार्यों पर कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों के अधिकारों में आज उच्च अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। कोई कानूनी संबंधी मामला चल रहा है तो आज आपको उसमें निराशा हाथ लग सकती है। यदि संतान से जुड़ी कोई समस्या है तो आज आप अपने पिता की मदद से उनका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। शाम का समय अपने दोस्तों और परिवार के साथ मौज-मस्ती और गाने-बजाने में बिताएंगे।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

 

कर्क राशिफल: दिन मध्यम फलदायी रहेगा

कर्क राशिफल: दिन मध्यम फलदायी रहेगा

कर्क राशि वालों का सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है। नौकी पेशा जातकों को आज प्रमोशन जैसी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिसके चलते परिवार वाले आपके लिए एक छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि आपकी माता को आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो उनकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। शाम के समय जीवनसाथी के साथ रोजमर्रा की जरूरतों की खरीदारी करने जा सकते हैं।

Advertisement

 

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

 

सिंह राशिफल: अधिकारियों की मदद मिलेगी

सिंह राशिफल: अधिकारियों की मदद मिलेगी

 

सिंह राशि वाले सप्ताह के पहले दिन आर्थिक स्थिति मजबूत होने से सफल महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी कुछ समस्याएं पिता से साझा करनी होंगी, तभी आप उनका समाधान ढूंढने में सफल होंगे। व्यापार में पैसों का लेन-देन करते हैं तो भाई से सलाह अवश्य कर लें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों की मदद मिलेगी, जिससे समय पर कार्य पूरा कर पाएंगे। किसी दोस्त के साथ मिलकर नया बिजनस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। शाम का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

 

आज भाग्य 99% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर तिल व जौ अर्पित करें, साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें।

 

कन्या राशिफल: कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे

कन्या राशिफल: कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे

 

कन्या राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन अपने नेटवर्क को मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। नौकरी पेशा जातक आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। आज आप सुख-सुविधाओं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन वह धन आपका अपव्यय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलता नजर आ रहा है। पारिवारिक बिजनस में पिता का मार्गदर्शन मिलने से आपके कई कार्य पूरे होंगे, जिनका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

 

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और शिवलिंग की प्रदोष काल में पूजा करें।

 

तुला राशिफल: विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे

तुला राशिफल: विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे

 

तुला राशि वाले सप्ताह के पहले दिन परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे। अगर आप कहीं निवेश की योजना बना रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। विवाह योग्य लोगों की ओर से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। यदि आपने अपना कोई काम अपने किसी मित्र को सौंपा था तो आज आपको उसमें निराशा हाथ लगेगी। सायंकाल के समय बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

 

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

 

वृश्चिक राशिफल: मन प्रसन्न रहेगा

वृश्चिक राशिफल: मन प्रसन्न रहेगा

 

वृश्चिक राशि वालों का ध्यान आज अध्यात्म की ओर बढ़ेगा और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी पेशा जातक आज समय पर कार्य पूरा करके दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई वस्तु या धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ वालों ने अगर अभी तक पार्टनर को अपने परिवार वालों से नहीं मिलवा पाए हैं तो आज मिलवा सकते हैं। व्यापारी आज व्यवसाय में पूरा दिन व्यस्त रहेंगे और अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। शाम के समय घर पर कोई पूजा-पाठ भी करवा सकते हैं।

 

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

 

धनु राशिफल: घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे

धनु राशिफल: घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे

 

धनु राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा और अगर आपके सामने कोई समस्या आती भी है तो उसका धैर्य के साथ सामना करना होगा, तभी आप अपने सभी काम पूरा करने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर किसी महिला साथी के सहयोग से आपका काम प्रभावित होगा, लेकिन आज आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि कोई आपको धोखा न दे, इसलिए सतर्क रहें। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे वे घरेलू कार्यों को पूरा कर पाएंगे। सायंकाल के समय जीवनसाथी के साथ कहीं टहलने जा सकते हैं।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

 

मकर राशिफल: अनावश्यक खर्चों से दूर रहें

मकर राशिफल: अनावश्यक खर्चों से दूर रहें

 

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। अनावश्यक खर्चों से दूर रहें अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आने वाले समय में आपको धन की जरूरत पड़ सकती है। तेज रफ्तार वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा क्योंकि इससे आपका धन बर्बाद होने की आशंका है। ससुराल वालों से सावधान रहना होगा, क्योंकि आपको रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका बन रही है, जिससे घर का माहौल कुछ समय के लिए खराब हो सकता है।

 

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और मंदिर में त्रिशूल दान करें।

 

कुंभ राशिफल: सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे

कुंभ राशिफल: सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे

 

कुंभ राशि वाले आज कोई भी कार्य करने से पहले धैर्य बनाए रखना होगा, तभी आप कार्य में सफल हो पाएंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा इसमें आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे और पिता की मदद से किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। आपके बच्चे की नौकरी या किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ की जरूरत पड़ेगी। अगर किसी नए काम में निवेश करना पड़े तो खुले दिल से करें, इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

 

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

 

मीन राशिफल: स्वास्थ्य का ध्यान रखें

मीन राशिफल: स्वास्थ्य का ध्यान रखें

 

मीन राशि वालों का सप्ताह के पहले दिन स्वास्थ्य नरम रह सकता है क्योंकि पेट से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण आप चिंतित रहेंगे और कामकाज में मन नहीं लगेगा।

 

जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ नई योजनाओं में निवेश करेंगे। आज अगर आप किसी संस्था या व्यक्ति से कर्ज लेना चाहेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, जिससे आप अपना रुका हुआ काम आसानी से पूरा कर पाएंगे। शाम के समय घरवालों के साथ जरूरी चर्चा कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.02.2026 - 08:32:14
Privacy-Data & cookie usage: