राशिफल 23 अक्टूबर 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-11-23 | 04:48h
update
2023-11-23 | 04:48h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 23 अक्टूबर 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

 आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन ऊर्जावान रहने वाला है. आपको अपनी सेहत में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आप पहले से बेहतर रहेंगे. संतान की तरक्की देखकर आपको खुशी होगी और भाई व बहनों से आप किसी बात को यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी. नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है. आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह बढ़ सकता है, जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा. व्यापार कर रहे लोग समस्याओं के कारण कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिसमें आप बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें. आपको बिजनेस संबंधित किसी डील को लेकर आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

 

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन एक से अधिक स्रोतों से आए दिलाने वाला रहेगा. आपकी आय बढ़ने से आपको समस्या होगी और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा. नौकरी के साथ-साथ आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी आपको पुरानी में हि टिके रहना बेहतर रहेगा. आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आपकी उन समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिलेगा.

Advertisement

 

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन अपने रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा. आप किसी के बहकावे में ना आए और जल्दबाजी में कोई डिसीजन ना ले. परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है. ससुराल पक्ष के व्यक्ति से आपको धोखा मिलने से आपका मन परेशान रहेगा और आप यदि किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो उसमें बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़े.

 

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप अपने मन में चल रही समस्याओं के कारण चिड़चिड़े रहेंगे. कार्य क्षेत्र में यदि आपको कोई फायदे का सौदा दिखे, तो आप उसे तुरंत लपक कर ले और आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी पूरा ध्यान देंगे. आपका मन भगवान की भक्ति में लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को खुशी होगी. विद्यार्थियों किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं.

 

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आने वाला है. यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह बहुत ही सोच विचार कर पूरा होगा. आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आप दोनों को एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा, लेकिन आपकी किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. आप अपने जरूरी कामों में ढील ना दे, नहीं तो समस्या हो सकती है.

 

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है. आपको किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा और पैतृक संपत्ति संबंधित कोई मामला यदि विवादित था, तो उसमें भी आपको जीत मिलती देख रही है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा, लेकिन आपको पारिवारिक समस्याओं को लेकर आज कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है.

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आप दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे और आप अपनी जिम्मेदारियां से पीछे ना हटे. नौकरी में कार्यरत लोगों को काम बढ़ने से घबराने की आवश्यकता नहीं है. माताजी की यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कस्टम में वृद्धि हो सकती है. आप यदि किसी निवेश को लेकर परेशान थे, तो आप उसके लिए भी योजना बनाएंगे.

 

धनु राशि ( Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है. यदि आपको किसी काम को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो वह बढ़ सकती है. सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा. आपके सामने अकस्मात कोई समस्या के आने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको किसी जरूरी काम के लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी.

 

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है. आपके सभी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. यदि आपके मन में किसी बात को लेकर असमंजस बना हुआ है, तो आपको उसे दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी और रूपये पैसे से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें चुप लगाना होगा.

 

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है. संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जैसे आप पूरी अवश्य करेंगे. आपके बढ़ते खर्च आपका सिर दर्द बनेंगे. आपकी जिम्मेदारीयो से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा, जिसके कारण आपका बेवजह का लड़ाई झगड़ा भी हो सकता है. घूमने फिरने के लिए आप कुछ योजना बना सकते हैं.

 

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है. आप अपनी शारीरिक कष्टो को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आप किसी बीमारी को दावत दे सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर उनसे बातचीत करें. आपके आस पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाए, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है. परिवार में सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा.

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 07:06:33
Privacy-Data & cookie usage: