मुख्यमंत्री पद के लिए टीएस सिंहदेव की दावेदारी को कांग्रेस ने किया खारिज…

www.khabarwala.news

schedule
2023-11-21 | 06:37h
update
2023-11-21 | 06:37h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री पद के लिए टीएस सिंहदेव की दावेदारी को कांग्रेस ने किया खारिज…

raipur@khabarwala.news

रायपुर । उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (बाबा) द्वारा मौका मिलने पर मुख्यमंत्री बनने के दिए गए बयान को कांग्रेस ने खारिज कर दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि यह उनका (सिंहदेव) व्यक्तिगत बयान हो सकता है। सीएम का चेहरा तय करने का अधिकार तो कांग्रेस हाईकमान के पास ही है। वहीं भाजपा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार तो आ नहीं रही है। सिंहदेव के दुखी होने का समय जनता ने तय कर दिया है। वह अच्छे नेता हैं और अब नेता प्रतिपक्ष बनकर हमारे साथ रहें।

Advertisement

मुख्यमंत्री पद के लिए टीएस सिंहदेव की दावेदारी को कांग्रेस ने किया खारिज, भाजपा बोली- वे अच्छे नेता प्रतिपक्ष बनेंगे, मुख्यमंत्री पद के लिए टीएस सिंहदेव की दावेदारी को कांग्रेस ने किया खारिज, भाजपा बोली- वे अच्छे नेता प्रतिपक्ष बनेंगे

बता दें कि सिंहदेव ने तीन दिन पहले अंबिकापुर में मीडिया से चर्चा में कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। अगर कप्तानी का मौका मिलेगा तो जरूर करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि यह तो सलेक्शन कमेटी ही तय करती है। सिंहदेव ने यह भी कहा था कि यह उनके लिए आखिरी मौका है। आगे चुनाव नहीं लड़ना चाहते। हाईकमान जो तय करेगा, वैसा ही करेंगे। गौरतलब कि सूबे में पिछली बार भी सीएम पद के लिए सत्ता संघर्ष नजर आया था। भूपेश सरकार कथित ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर मीडिया में लगातार सुर्खियों में बनी रही।

बैज ने कहा- यह उनका व्यक्तिगत बयान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोमवार को सिंहदेव के बयान पर मीडिया के समक्ष प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे हमारे वरिष्ठ नेता हैं। वो बड़े लीडर हैं। उनका कहना-सोचना छत्तीसगढ़ के लिए मायने रखता है, लेकिन उनका यह बयान व्यक्तिगत है। भाजपा को सिर्फ मुद्दा चाहिए। हमारी सरकार बन रही है। उसके बाद विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। अंतिम फैसला आलाकमान का रहेगा। छत्तीसगढ़ में 75 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

गलत समय में सिंहदेव को जागी उम्मीद : रमन

सिंहदेव के सीएम पद की उम्मीदवारी और चुनाव नहीं लड़ने के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वह सही बोल रहे हैं। उनके मन की पीड़ा है। पांच साल से वह इंतजार करते रहे हैं। वादा करके उनको पांच साल तक घुमाते रहे। उनकी इच्छा गलत समय पर जागृत हुई है। अब भाजपा की सरकार बन रही है। क्या मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी करेंगे? इस प्रश्न पर रमन सिंह ने कहा कि चेहरा भाजपा ने तय नहीं किया है। सामूहिक नेतृत्व हमने पहले से तय किया है। विधायक दल की बैठक में चयन हो जाएगा। उसमें विलंब नहीं होगा।

अच्छा विपक्ष होगा तो आनंद रहेगा: केदारनाथ

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि बाबा अब मुख्यमंत्री तो बनेंगे नहीं। वह अच्छे नेता हैं। हम चाहेंगे कि भाजपा की सरकार में वह नेता प्रतिपक्ष बनकर हमारे साथ रहें। अच्छा विपक्ष होगा तो काम में आनंद आता रहेगा।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2025 - 12:29:10
Privacy-Data & cookie usage: