छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान कल, चुनाव की तैयारियां हुई पूरी, वोटिंग से पहले आयोग ने लिया जायजा…

www.khabarwala.news

schedule
2023-11-16 | 08:20h
update
2023-11-16 | 08:20h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान कल, चुनाव की तैयारियां हुई पूरी, वोटिंग से पहले आयोग ने लिया जायजा…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष प्रेक्षकों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने द्वितीय चरण के मतदान के पूर्व रायगढ़, महासमुंद जिले के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

मतदान केंद्रों का किया दौरा

विशेष सामान्य प्रेक्षक धर्मेन्द्र एस. गंगवार, विशेष पुलिस प्रेक्षक निल कुमार शर्मा, विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टूटेजा द्वय जिला मुख्यालयों में बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान मतदान केंद्रों का भी दौरा किया और मतदान दिवस पर मतदाताओं के सुविधाजनक मतदान के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली।

कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा

उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त संबंधित जिलों के सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक, संबंधित जिलों के कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 17:09:20
Privacy-Data & cookie usage: