कांग्रेस ने वीडियो के जरिए BJP पर बोला हमला, जानिए क्या कहा

www.khabarwala.news

schedule
2023-11-16 | 07:34h
update
2023-11-16 | 07:34h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कांग्रेस ने वीडियो के जरिए BJP पर बोला हमला, जानिए क्या कहा

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एक कथित वीडियो के माध्यम से भाजपा पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा नेता रिकेश के एक कथित वीडियो के माध्यम से आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती रमन सिंह की सरकार में प्रदेश में एक लाख करोड़ का घोटाला हुआ है। इस बारे में हम अनेक बार बता चुके हैं। हमारे आरोपों की पुष्टि रिकेश सेन के राजफाश से हुई है। 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ को भाजपा का चारागाह बना दिया गया था। रमन सरकार के समय भ्रष्टाचार का पैसा दिल्ली, गुजरात, लखनऊ, नागपुर में अमित शाह, स्व. जेटली जैसे नेताओं को भी जाता था।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार के छोटे-बड़े नेता नागपुर, लखनऊ और दिल्ली से आकर छत्तीसगढ़ की संपदा में लूट खसोट मचाकर रखे थे। रमन राज में 36,000 करोड़ रुपये के नान घोटाला, अगस्ता और पनामा घोटाला, डीकेएस घोटाला, प्रियदर्शिनी सहकारी बैंक घोटाला, ई-टेंडरिंग घोटाला, घटिया मोबाइल खरीदी घोटाला, मच्छरदानी घोटाला, गुणवत्ताहीन एक्सप्रेस-वे, अनुपयोगी स्काईवाक घोटाला, 6,000 करोड़ का चिटफंड घोटाला, 4,700 करोड़ के शराब घोटाला, 1,667 करोड़ के गोशाला घोटाला सहित एक लाख करोड़ से ज्यादा के भ्रष्टाचार के आरोप रमन सिंह पर है।

भाजपा नेता ने कहा- वीडियो फर्जी, कराएंगे एफआइआर

भाजपा नेता रिकेश सेन ने कहा कि यह पूरी तरह फर्जी वीडियो है। चुनाव के समय इस तरह के वीडियो बनाए जाते हैं। पूरा वीडियो एडिटिंग किया गया है। इसमें जो भी शब्द बोले जा रहे हैं, वह शब्द मेरे हैं। कांग्रेस के नेता हार के डर से इस तरह का वीडियो प्रसारित कर रहे हैं। इस मामले में एफआइआर कराऊंगा। मैं पिछड़े वर्ग से आता हूं, इसलिए मुझे बदनाम करने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस दुष्प्रचार करके चुनाव लड़ना चाहती है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.09.2024 - 01:05:57
Privacy-Data & cookie usage: