छत्तीसगढ़ में आज शाम पांच बजे तक थम जाएगा प्रचार-प्रसार का शोर

– www.khabarwala.news

schedule
2023-11-15 | 11:00h
update
2023-11-15 | 11:00h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ में आज शाम पांच बजे तक थम जाएगा प्रचार-प्रसार का शोर …

raipur@khabarwala.news

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के तहत दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए 15 नवंबर यानी आज शाम पांच बजे तक प्रचार-प्रसार का शोर थम जाएगा। मतदान की समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन इस दौरान प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे।

Advertisement

958 उम्मीदवार आजमा रहे अपना भाग्य

दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है, जिनमें 827 पुरुष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग के उम्मीदवार हैं। मतदान के दौरान प्रदेश के एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं, जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी।

नौ मतदान केंद्रों में दोपहर तीन बजे तक मतदान

बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्र कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इनके अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

इन 70 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव

भरतपुर-सोनहत, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुंड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली और बसना में मतदान होगा।

 

इसके अलावा खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी-बालोद, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ में भी वोटिंग होगी

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2026 - 11:32:52
Privacy-Data & cookie usage: