छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान जारी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-11-07 | 03:14h
update
2023-11-07 | 03:14h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान जारी…

raipur@khabarwala.news

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान जारी है। नक्‍सल प्रभावित 10 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जबकि अन्‍य 10 सीटों पर मतदान 8 बजे से शुरू होगा। छत्‍तीसगढ़ के बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 सीटों पर और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर यह मतदान महत्वपूर्ण है। यूं तो हर चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण होता है, लेकिन बस्तर अपने आप में कुछ अलग है। लिहाजा यहां चुनाव भी दूसरे क्षेत्रों से अलग है।

नारायणपुर में भाजपा उम्‍मीदवार केदार कश्‍यप ने किया मतदान

नारायणपुर विधानसभा सीट के भाजपा के उम्‍मीदवार और पूर्व मंत्री केदार कश्‍यप ने मतदान किया। मतदान के बाद भाजपा उम्‍मीदवार केदार कश्‍यप ने जीत का दावा किया। साथ ही बस्‍तर संभाग की लोगों से अधिक से अधिक वोट देने की अपील की। बतादें कि इस सीट पर केदार कश्‍यप का सीधा मुकाबला कांग्रेस के चंदन कश्‍यप से है।

Advertisement

सुदुर वनांचलों में भी इस बार 126 बूथ बढ़ा दिए गए हैं, लिहाजा बस्तर के ग्रामीणों को अब अपने आसपास के मतदान केंद्रों में ही मताधिकार का अवसर मिल सकेगा। इसके अलावा पहली बार सभी मतदाताओं को अमिट स्याही लगाई जाएगी।

पिछले चुनावों में बंदूक और आतंक के दम पर आम मतदाताओं को दहशत में रखने वाले नक्सलियों के खिलाफ चुनाव आयोग इस बार डटकर मोर्चे पर हैं। सुरक्षा बल के जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है।

223 उम्मीदवार आजमा रहे भाग्य

प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें 198 पुरुष व 25 महिला हैं। इस चरण में प्रदेश के 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता और 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

बस्तर संभाग के 127 गांवों के मतदाता पहली बार अपने गांव में डालेंगे वोट

बस्तर संभाग के 127 गांवों में पहली बार वहां के मतदाता गृहग्राम में मतदान करेंगे। नक्सली खतरे व अन्य कई कारणों से इन गांवों में मतदान केंद्र स्थापित नहीं किया जाता था। यहां के मतदाताओं को समीपवर्ती बसाहट क्षेत्रों में स्थापित मतदान केंद्रों में वोट डालने जाना पड़ता था। इस बार लगभग सौ मतदान केंद्रों की मूल गांवों में वापसी हुई है। मतदाता संख्या बढ़ने से कुछ नए केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। सर्वाधिक 20 नए मतदान केंद्र कोंटा विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं।

दुर्ग संभाग की आठ सीटें

 

 

पंडरिया(सामान्य) -नीलकंठ चंद्रवंशी – भावना बोहरा

 

कवर्धा(सामान्य) -मोहम्मद अकबर – विजय शर्मा

 

खैरागढ़(सामान्य) -यशोदा वर्मा – विक्रांत सिंह

 

डोंगरगढ़(एससी) -हर्षिता स्वामी बघेल – विनोद खाडेकर

 

राजनांदगांव(सामान्य) -गिरीश देवांगन – डा. रमन सिंह

डोंगरगढ़(एससी) -हर्षिता स्वामी बघेल – विनोद खाडेकर

 

राजनांदगांव(सामान्य) -गिरीश देवांगन – डा. रमन सिंह

 

डोंगरगांव(सामान्य) – दलेश्वर साहू – भरत लाल वर्मा

 

खुज्जी(सामान्य) – भोलाराम साहू – गीता घासी साहू

 

मोहला-मानपुर(एसटी)- इंद्रशाह मंडावी- संजीव साहा

20 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी: बस्तर संभाग की 12 सीटें

विधानसभा सीट- कांग्रेस प्रत्याशी – भाजपा प्रत्याशी

 

अंतागढ़(एसटी)- रूपसिंह पोटाई – विक्रम उसेंडी

 

भानुप्रतापुर(एसटी)-सावित्री मंडावी- गौतम उइके

 

कांकेर(एसटी) -शंकर ध्रुव- आशाराम नेताम

 

केशकाल(एसटी)-संतराम नेताम – नीलकंठ टेकाम

कोंडागांव(एसटी) -मोहनलाल मरकाम- लता उसेंडी

 

नारायणपुर(एसटी) -चंदन कश्यप – केदार कश्यप

 

बस्तर(एसटी) -लखेश्वर बघेल – मनीराम कश्यप

 

जगदलपुर(सामान्य) – जतीन जायसवाल- किरण सिंहदेव

 

चित्रकोट(एसटी)-दीपक बैज – विनायक गोयल

 

दंतेवाड़ा(एसटी)-के.छविंद्र महेंद्र कर्मा- चेतराम अरामी

 

बीजापुर(एसटी) -विक्रम मंडावी – महेश गागड़ा

 

कोंटा(एसटी) कवासी लखमा- सोयम मुका

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 01:41:59
Privacy-Data & cookie usage: