वोटिंग खत्म होने के बाद, मतदान दलों की वापसी का सिलसिला शुरू…

www.khabarwala.news

schedule
2023-11-07 | 15:32h
update
2023-11-07 | 15:32h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
वोटिंग खत्म होने के बाद, मतदान दलों की वापसी का सिलसिला शुरू…

raipur@khabarwala.news

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान जारी है। नक्‍सल प्रभावित 10 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जबकि अन्‍य 10 सीटों पर मतदान 8 बजे से शुरू हुआ। छत्‍तीसगढ़ के बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 सीटों पर और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर यह मतदान महत्वपूर्ण है। यूं तो हर चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण होता है, लेकिन बस्तर अपने आप में कुछ अलग है। लिहाजा यहां चुनाव भी दूसरे क्षेत्रों से अलग है।

Advertisement

मतदान दलों की वापसी का सिलसिला शुरू

वोटिंग खत्म होने के बाद मतदान दलों के वापस लौटने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। सुकमा जिले में अब तक 20 दल चुनाव संपन्न कराकर सुरक्षित वापस लौट चुके हैं। इनमें से अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों से पांच दलों को हेलीकाप्टर के जरिए लाया गया है। सभी एक-एक कर मतदान समाग्रियों को स्टांग रूम में जमा कर रहे हैं।

20 सीटों पर पांच बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान

Chhattisgarh election voting निर्वाचन आयोग ने शाम पांच तक हुई वोटिंग के आंकड़े जारी कर दिए है। पहले चरण की 20 सीटों पर 70.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग कांकेर जिले भानुप्रतापपुर सीट पर हुई है। यहां 79.10 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सबसे कम वोटिंग बीजापुर सीट में हुई है। यहां मतदान का प्रतिशत 40.98 रहा।

 

पंडरिया – 71.06

 

कवर्धा- 72.89

 

खैरागढ़- 76.31

 

डोंगरगढ़- 77.40

 

राजनांदगांव- 74.00

 

डोंगरगांव- 76.80

 

खुज्जी- 72.01

 

मोहला-मानपुर- 76.00

अंतागढ़ – 70.72

 

भानुप्रतापुर- 79.10

 

कांकेर- 76.13

 

केशकाल- 74.49

 

कोंडागांव- 76.29

 

नारायणपुर- 63.88

 

बस्तर- 71.39

 

जगदलपुर- 75.00

 

चित्रकोट- 70.36

 

दंतेवाड़ा- 62.55

 

बीजापुर- 40.98

 

कोंटा- 50.12

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.04.2025 - 02:43:51
Privacy-Data & cookie usage: