Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में फिर आए भूकंप के झटके, 3 दिन में दूसरी बार लगे झटके…

www.khabarwala.news

schedule
2023-11-06 | 12:39h
update
2023-11-06 | 12:41h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में फिर आए भूकंप के झटके, 3 दिन में दूसरी बार लगे झटके…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आज फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम 4 बजकर 19 मिनट पर आए झटके से डरकर लोग घरों से बाहर निकल आए।

दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके। दिल्ली एनसीआर में चार दिन में दूसरी बार भूकंप के झटके लोगों को महसूस हुए हैं। दिल्ली के साथ-साथ उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी भूकंप के झटके लगे हैं। यह भूकंप 4 बजकर 18 मिनट पर महसूस हुआ है।

शुक्रवार की रात को भूकंप आया था, जिसका केंद्र नेपाल था। यह भूकंप करीब 11 बजे आया था। इस भूकंप की तीव्रता 6.4 थी। नेपाल में इस भूकंप की वजह से 157 लोगों की जान चली गई थी। भूकंप के झटके दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व बिहार तक में महसूस हुए,

भूकंप के आने के कारण

पृथ्वी में इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट नाम चार परतें हैं। यह प्लेट्स पृथ्वी के नीचे मौजूद होती हैं। यह प्लेट्स घूमती रहती हैं। यह प्लेट्स जब आपस में टकराती हैं तो पृथ्वी में सतह के नीचे कंपन होने लगता है। इन प्लेट्स के अपनी जगह को छोड़ने से भूकंप के झटके महसूस होते हैं। प्लेट्स जहां जगह को छोड़ती है वहां भूकंप का असर ज्यादा होता है। भूकंप की तीव्रता ज्यादा होने पर झटके काफी दूर तक महसूस होते हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 12:23:45
Privacy-Data & cookie usage: